फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Emergency was unfortunate for opposition parties: Vishnu Dev Sai

विपक्ष दलों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था आपातकाल : विष्णु देव साई

Thu, 26 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Emergency was unfortunate for opposition parties: Vishnu Dev Sai
रोहतक। आपातकाल का दिन सभी विपक्षी पार्टियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई का। वह बुधवार को भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने रोहतक के सेक्टर-14 स्थित उनके निवास पर पहुंचे थे। शोकाकुल परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

विष्णु देव साई ने कहा इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी घोषित की थी, इसलिए भारतीय जनता पार्टी 25 जून को काला दिवस कहती है। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कोरी बयानबाजी कर रहे हैं। इनके झूठे बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वह देश की एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं, लेकिन उनके बोलने का कोई वजन नहीं है।
विज्ञापन

-------
25सीटीके02

व्यवस्था जानने के लिए अचानक करूंगी निरीक्षण : आरती राव
स्वास्थ्य मंत्री बोलीं-प्रदेश का लिंगानुपात सुधरा, अस्पतालों में दी जा रही है दवा
रोहतक। लिंगानुपात में सुधार हुआ है। इस दिशा में काम किया जा रहा है। पीजीआई हो या सामान्य अस्पताल, अपनी मर्जी से निरीक्षण करूंगी। किसी को बताकर नहीं, अचानक करूंगी। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का। वह बुधवार को सेक्टर-14 स्थित भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की व दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री के घर से लौटते समय पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि पीजीआई ही नहीं, सभी सामान्य अस्पतालों का दौरा कर रही हूं। कुलपति को भी दो बार बुलाया है। प्रदेश के सभी अस्पतालों की जरूरतें पूरी की जा रही हैं। डॉक्टरों की कमी थी। हमने 777 डॉक्टर लगा दिए हैं। दवाएं दी जा रही हैं। इनकी कमियां नहीं होने दी जा रही हैं। प्रदेश की जनता की जरूरतों पूरा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed