फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eligible persons should not be deprived of the benefits of the schemes: ADC

योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे पात्र व्यक्ति : एडीसी

Tue, 20 Jan 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Eligible persons should not be deprived of the benefits of the schemes: ADC
19जेएनडी27: समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
जींद। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को एडीसी प्रदीप कुमार ने समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनी। निर्देश दिए कि किसी भी योजना का कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होने समाधान शिविर में लंबित पड़ी समस्याओं की विभागवार समीक्षा की और संबंधित विभागों को सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
रामनगर निवासी शीला ने गैस सिलेंडर सब्सिडी दिलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वहीं गांव किशनपुरा निवासी राजकुमार ने फैमिली आईडी में दर्ज आय कम करवाने की फरियाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव लखीमपुर निवासी ने रजबाहा टूटने से फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की गुजारिश की। गांव रधाना निवासी नरेश ने अपनी भूमि से नाजायज कब्जा हटवाने के लिए आवेदन किया। इन सभी समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निपटान के निर्देश दिए।
मौके पर आरटीए गिरीश कुमार, सीटीएम मोनिका, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed