फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity work stopped in Jasia, case registered against three

Rohtak News: जसिया में बिजली का कार्य रोका, तीन पर मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Jun 2024 03:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity work stopped in Jasia, case registered against three
विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी की शिकायत पर सदर थाने में तीन लोगों के खिलाफ बिजली कार्य में बाधा पहुंचाने और पोल तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने बताया कि जसिया के 132 केवी सब स्टेशन पर 33 केवी की लाइन पर कंडक्टर बदलने का काम चल रहा था। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे भी लगाए जा रह थे। उपखंड अधिकारी की ओर से दी गई शिकायत में कहा कि उनका गांव में काम चल रहा है। जसिया गांव के हर्ष, ढिल्लू और सुरेंद्र ने पहले तो काम रोक दिया और इसके बाद एक खंभे को भी तोड़ दिया। मना करने पर अभद्रता की गई और उसके बाद से काम शुरू नहीं हो पाया है। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, निगम की संपत्ति को क्षति करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और काम को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जब निगम के अधिकारी-कर्मचारी काम कराएंगे तो उस समय पुलिस फोर्स भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed