फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity theft caught at 15 places in Sampla, fined Rs 11.50 lakh

सांपला में 15 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी, साढ़े 11 लाख का जुर्माना लगाया

Thu, 26 Aug 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught at 15 places in Sampla, fined Rs 11.50 lakh
बिजली निगम की पांच टीमों ने मंगलवार की रात सांपला में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 15 स्थानों पर 51 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। ढाबे, रेस्टोरेंट व घरों में चोरी की बिजली से एयरकंडीशन और कूलर चलते मिले। बिजली निगम की टीम ने बिजली चोरी करने वालों पर साढ़े 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों को सांपला में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होने की सूचना मिल रही थी। इस पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गईं। टीमों को रात 9 बजे पुरानी आईटीआई स्थिति गेस्ट हाउस में बुलाया गया। इस दरम्यान मौजूद अधिशासी अभियंता गगन पांडेय ने पांचों टीमों को चेकिंग के अलग-अलग टारगेट देकर रवाना किया। इसके बाद टीमों ने सांपला में चेकिंग की। इस दौरान हाईवे पर दो ढाबों में सीधे कटिया डालकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होते मिली। रेस्टोरेंट और घरों के अंदर बेधड़क एयरकंडीशन और कूलर चलते मिले। टीमों ने सुबूत के तौर पर पहले बिजली चोरी की वीडियोग्राफी की फिर छापे मारे। टीम ने तीन ढाबे, दो रेस्टोरेंट, एक आरओ प्लांट और 9 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। अधिशासी अभियंता गगन पांडेय ने बताया कि सांपला में 15 स्थानों पर 51 किलोवाट बिजली की चोरी पकड़ी है। सभी पर साढ़े 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed