फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity Corporation claims- Team will reach in five minutes in case of fault

Rohtak News: बिजली निगम का दावा- फॉल्ट आने पर पांच मिनट में पहुंचेगी टीम

Thu, 31 Oct 2024 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation claims- Team will reach in five minutes in case of fault
रोहतक। रोशनी के त्योहार दिवाली पर बिजली गुल नहीं होगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दावा किया है कि चार नंवबर तक कोई बिजली कट नहीं लगेगा।
विज्ञापन

इमरजेंसी के लिए अलग से टीम भी तैनात रहेगी। वहीं दीपावली के दिन 50 से लेकर 60 लाख यूनिट तक ही बिजली की खपत आएगी। कंट्रोल रूम में भी शिकायत के लिए अलग से टीम तैनात की गई है। बिजली निगम का दावा है की शहर में कहीं पर भी कोई फॉल्ट आता है तो पांच मिनट में टीम मौके पर पहुंच जाएगी और गांव में अगर कोई फॉल्ट आता है तो वहां पर भी टीम भेजी जाएगी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

बिजली निगम अधिकारयों का कहना है कि अगर तकनीकी कारणों या किसी फॉल्ट की वजह से किसी इलाके में बिजली जाएगी तो तुरंत वहां दूसरे फीडर से सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसी कड़ी में रेलवे रोड फीडर को किला रोड बाजार फीडर से कनेक्ट किया गया है। मॉडल टाउन फीडर को मेडिकल मोड़ फीडर से जोड़ा गया है। राजीव गांधी विद्युत भवन में एक एसडीओ की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई जाएगी। शाम छह से सुबह छह बजे तक उनके साथ पूरी टीम तैनात रहेगी। तीनों सब-डिवीजन में भी टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। बिजली आपूर्ति में समस्या की शिकायत आने पर पहले सब-डिवीजन की टीम मौके पर जाएगी। अगर वह टीम किसी एक शिकायत निपटाने के लिए मौके पर व्यस्त होगी और इसी बीच दूसरी शिकायत आती है तो सब-डिवीजन की टीम वहां पहुंचेगी। उन्होंने दावा किया कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


-----दिवाली पर सभी कर्मचारियों की छुटि्टयां हो जाती है। ऐसे में इंडस्ट्रियल एरिया भी बंद रहने के कारण बिजली की खपत काफी कम आएगी, क्योंकि बिजली की सबसे ज्यादा खपत इंडस्ट्रीयल एरिया में ही होती है। अन्य छोटे मोटे कारखाने भी बंद रहने के कारण बिजली की खपत काफी कम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिंद्र कादियान, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed