{"_id":"6a0dc164bdb22bb8d180ceda3caa9316","slug":"electricity-bill-after-4-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल चार महीने से रुके, फिर भी नहीं लगेगा लेट पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल चार महीने से रुके, फिर भी नहीं लगेगा लेट पेमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में उपभोक्ताओं को भले ही पिछले चार महीने से बिजली बिल नहीं मिले हों, पर उन्हें लेट पेमेंट के रूप में अतिरिक्त रुपये नहीं भरने होंगे।
उन्हें बिना किसी चार्ज के बिल भरना होगा। शहर में अभी तक बिजली बिल बनाने व पहुंचने की जिम्मेदारी विद्युत विभाग ने डोईट कंपनी को दे रखी थी।
हाल ही में इस कंपनी से विभाग ने जिम्मेदारी लेकर एचसीएल को सौंप दी। कंपनी के लिए नया काम होने के कारण उपभोक्ताओं को पिछले चार महीने से बिल नहीं मिल रहे थे।
उपभोक्ताओं को डर सता रहा था कि एक साथ बिल मिलेगा और उसमें लेट पेमेंट जोड़ा जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।
एक्सईएन सिटी जेसी शर्मा ने बताया कि बिलिंग सिस्टम फिर से सामान्य हो गया है और 24 मई वाले बिल जारी हो चुके हैं, जबकि 9 जून वाले बिल भी धीरे-धीरे जारी हो रहे हैं। बिल नहीं बनने के कारण उपभोक्ताओं पर लेट पेमेंट भी नहीं लगेगा।