फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electrician dies due to electric shock in factory at Rohtak 

रोहतक:टिटौली फैक्टरी में कर्मचारी की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 16 Apr 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 01:40 PM IST
सार

मृतक 24 वर्षीय नवीन खिड़वाली गांव का रहने वाला था। खिड़वाली के ग्रामीणों ने लघु सचिवालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। फैक्टरी मालिक, मैनेजर व सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Electrician dies due to electric shock in factory at Rohtak 
रोहतक में प्रदर्शन करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के जींद रोड स्थित टिटौली गांव की फैक्टरी में बिजली के पोल पर चढ़े इलेक्ट्रिशियन खिड़वाली निवासी नवीन (24) की शुक्रवार को मौत हो गई। उसके पिता ने फैक्टरी मालिक, मैनेजर व सुपरवाइजर के खिलाफ लापरवाही बरतने केस दर्ज कराया है। शनिवार को ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे और सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर समझाया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी रामतीर्थ ने दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का नवीन दो साल से टिटौली स्थित फैक्टरी में इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम कर रहा था। शुक्रवार को करीब 11:30 बजे कंपनी से फोन पर सूचना मिली कि नवीन को बिजली का करंट लग गया है। वह मौके पर पहुंचा, लेकिन उस समय तक नवीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


उसे पता चला कि नवीन अपने सुपरवाइजर करमा व मैनेजर राजेश पठानिया के कहने पर बिजली के खंभे पर चढ़ा था। सुपरवाइजर तथा मैनेजर से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से बात करके लाइन कटवा दी गई थी, लेकिन लाइन में करंट आने से नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। पिता का आरोप है कि नवीन की मौत कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर करमा व मैनेजर राजेश पठानिया व कंपनी मालिक सिदार्थ जैन की लापरवाही से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर बाद परिजन शव लेकर सोनीपत स्टैंड स्थित लघु सचिवालय के बाहर पहुंच गए और सड़क के ऊपर शव रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर एएसपी कृष्ण कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर गांव पहुंचे और गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया।


परिजनों ने की हत्या का केस दर्ज करने की मांग, पुलिस ने जोड़ी धारा
उधर, खिड़वाली के ग्रामीणों ने एएसपी को बताया कि केस के अंदर हत्या की धारा लगाई जाए, क्योंकि जानबूझकर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर उसके बेटे को चढ़ाया गया। न बचाव के उपकरण दिए। खंभे पर न चढ़ने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। यह सरेआम हत्या है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद इलायस ने बताया कि परिजनों की मांग पर हत्या की धारा जोड़ दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके हिसाब से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed