फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Election symbols allotted to candidates for the post of head of Sector 14 RWA

Rohtak News: सेक्टर 14 आरडब्लूए के प्रधान पद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित

Sat, 16 Nov 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Election symbols allotted to candidates for the post of head of Sector 14 RWA
रोहतक। शहर के वीआईपी सेक्टर 14 की आरडब्लूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) की चुनावी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को चुनाव चिह्न वितरित किए गए। चुनाव अधिकारी ने चारों प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं। अब सभी इनके आधार पर मतदान की अपील करेंगे। मतदान 24 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

आरडब्लूए के चुनाव मैदान में उतरे चार उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है। सभी प्रत्याशी चुनाव को लेकर अपने प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को इन्हें चुनाव चिह्न भी अलॉट कर दिए गए। इससे पूर्व नामांकनों की छंटनी की गई। छंटनी में सभी आवेदन पत्र दुरुस्त पाए गए। अब उम्मीदवार अपने चुनाव चिह्न के साथ मतदाता से मतदान की अपील कर सकेंगे। इसके साथ ही एसोसिएशन के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का उत्साह भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी धर्मवीर नांदल ने बताया कि एसोसिएशन के प्रधान पद उम्मीदवारों को नामांकन छंटनी के बाद चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए गए हैं। इसमें वीरेंद्र सिंह आर्य को साइकिल, सुनहरा सिंह काजल को कुर्सी, कमला सिंह को घड़ी, रामधन सिंह को छाता मिला है। पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति 16 से 17 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed