फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   election in jat sanstha form 10 march

जाट संस्था में चुनावः 10 मार्च को चुनिए कॉलेजियम सदस्य

Tue, 26 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 26 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
election in jat sanstha form 10 march
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जाट शिक्षण संस्था में चुनाव का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
कर दिया गया। सोमवार को जारी हुए शेड्यूल के अनुसार संस्था में 10 मार्च को कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव होगा। चुनावी शेड्यूल जारी होते ही संस्था के सदस्यों में भी उत्साह का माहौल है। 23 से 29 फरवरी तक फार्म भरे जाएंगे। 1 मार्च को फार्म की जांच और 3 मार्च को नाम वापसी होगी। प्रधान के चुनाव की घोषणा बाद में की जाएगी।

बता दें कि जाट संस्था में 105 कॉलेजियम और लगभग 15 हजार सदस्य हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने पिछले साल 17 जुलाई को तत्कालीन मैनेजमेंट को हटा दिया था। इसके बाद से संस्था प्रशासक के हवाले है। तभी से संस्था की कमान बतौर प्रशासक डीसी संभाल रहे हैं।

 विरोधी खेमे का आरोप था कि संस्था की वार्डबंदी गलत तरीके से कराई गई। जिसके बाद प्रशासक ने वार्डवाईज वार्डबंदी करवाई। इंतजार के बीच सोमवार शाम को संस्था के कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया।

कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भंग हो गई थी मैनेजमेंट
पिछली मैनेजमेंट की बात करें तो तत्कालीन प्रधान मास्टर सुरेंद्र नांदल का कार्यकाल 7 अगस्त को पूरा हो रहा था। विरोधी खेमे की लगातार शिकायतों के बाद सरकार ने समय से पहले ही 17 जुलाई को मैनेजमेंट भंग कर दी। यह पहली ऐसी मैनेजमेंट रही, जो समय से पहले भंग हुई थी। हालांकि तत्कालीन प्रधान ने आरोप लगाया था कि सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी और केवल दूसरे पक्ष की सुनकर ही मैनेजमेंट को हटा दिया। यह मामला काफी दिनों तक विवादों में रहा।

दावेदारों के बीच होगी कांटे की टक्कर
संस्था में प्रधानी के लिए कड़ा मुकाबला होगा। हालांकि अभी केवल जाट संस्था के संस्थापक देवी सिंह के प्रपोत्र चंचल नांदल का नाम ही सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा भी प्रधान पद के कई दावेदार मैदान में उतरने को तैयार हैं। वे अंदर ही अंदर खुद को मजबूत कर रहे हैं।

अब वैश्य संस्था में इंतजार
जाट संस्था में चुनाव का शेड्यूल जारी होने के बाद अब वैश्य संस्था पर निगाहें टिक गई हैं। वैश्य संस्था भी प्रशासक के हवाले हैं, जिस कारण यहां काफी विवाद चल रहा है। संस्था को घाटा होने के कारण हाल ही में काफी संख्या में कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया, जबकि वीआईएमटी को बंद ही कर दिया गया है। अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार शायद जल्द ही वैश्य संस्था में भी चुनाव का शेड्यूल जारी कर दे।

यूं बोले ओएसडी
जाट संस्था में कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 10 मार्च को चुनाव कराएं जाएंगे।
- डॉ. सुशील बालियान, ओएसडी टू एडमिनिस्ट्रेटर जाट संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed