{"_id":"6704786170579f8f880601f4","slug":"election-buses-will-run-on-their-routes-from-tomorrow-jhajjar-news-c-195-1-jjr1002-114436-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनाव में लगाई गई बस कल से अपने रूट पर दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनाव में लगाई गई बस कल से अपने रूट पर दौड़ेंगी
विज्ञापन
07jjrp19- झज्जर। बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
झज्जर। विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए जिला प्रशासन ने हरियाणा पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए झज्जर डिपो से 16 बस की मांग की थी। इसके बाद डिपो की तरफ से जिला प्रशासन को बस दे दी गई थी, लेकिन यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ी।
जिले से कुल 22 बस की मांग की गई थी। इसके बाद 16 बस झज्जर डिपो और 6 बस बहादुरगढ़ उप डिपो से दी गई थी। जिन रूट से इन्हें हटाकर जिला प्रशासन को दिया गया था, वहां से आने जाने वाले यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
5 अक्तूबर को वोटिंग हाेने के बाद रविवार को 8 बस डिपो वापस आ गई, जिनको सोमवार को पहले से निर्धारित रूटों पर लगा दिया गया। 8 बस अभी भी झज्जर पुलिस लाइन में खड़ी है। जिला प्रशासन ने मतगणना पूरी होने के बाद फाेर्स के जवानों को उनके स्थानों पर छोड़ने के लिए पत्र लिखकर और बस की मांग की गई है। इसके बाद रविवार शाम को प्रशासन को चार बस दे दी गई है। 9 अक्तूबर तक सभी बस डिपो में आने की उम्मीद है। इसके बाद तय गंतव्य पर सभी बसों का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
फोर्स को छोड़ने के लिए दादरी रेलवे स्टेशन जाएंगी बस
जिला प्रशासन ने पैरामिल्ट्री फोर्स को छोड़ने के लिए और बसों की मांग की गई है। रोडवेज ने शाम तक चार बस प्रशासन को दी है, जिनमें से दो बेरी, एक झज्जर, एक पाटोदा से जवानों को लेकर दादरी रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जाएंगी। अभी और बसों की मांग की जा सकती है।
वर्जन
चुनाव में जवानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने ले जाने के लिए डिपो से 16 बसों की मांग की गई थी। इनमें से चुनाव के बाद 8 वापस आ गई है। आठ अभी पुलिस लाइन में हैं, जो जवानों को उनके स्थानों पर छोड़ने जाएंगी। इसके लिए चार और बस भी दी गई है। यात्रियों की बस न होने की या भीड़ को लेकर कोई शिकायत नहीं आई। 9 अक्तूबर के बाद सभी बस तय समय पर अपने-अपने पहले से तय रूट पर सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी।
-अनिल कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो