फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Elderly woman murdered in Rithal Phogat, son lives in Andhra Pradesh

Rohtak News: रिठाल फौगाट में बुजुर्ग महिला की हत्या, बेटे रहते हैं आंध्र प्रदेश

Tue, 04 Jun 2024 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered in Rithal Phogat, son lives in Andhra Pradesh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के गांव रिठाल फौगाट में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि उसके गांव के ही एक युवक ने हत्या की है, जो 20 मई को सीसीटीवी कैमरे में घर के अंदर जाते और बाहर जाते दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश में रह रहे बेटों ने सदर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में रिठाल फौगाट गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 18 साल पहले उसके पिता का देहांत हो चुका है। वह अपने छोटे भाई प्रदीप के साथ 17 साल से बाहर नौकरी करता है। दोनों परिवार सहित आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओगोल में रहते हैं। उसकी मां कभी गांव तो कभी उनके साथ रहती थी। अभी छह माह से गांव रिठाल फौगाट में ही रह रही थी। इसी बीच कोई न कोई गांव में आता-जाता रहता था। फोन पर बातचीत हो जाती थी। 11 मई को उसके भाई प्रदीप की पत्नी नीतू ने मां को कॉल की थी। उसकी मां सुखपति ने रोते हुए बताया था कि गांव का युवक हरेंद्र घर का छोटा-मोटा काम कर देता था। वह सोने के दो कड़े चुराकर ले गया है। यह बात उन्होंने गद्दी खेड़ी निवासी प्रदीप को बताई, जो उसके भाई का साला है। भाई का साला रिठाल गांव में गया और मां से पूरी बात पूछी। इसके बाद आरोपी युवक हरेंद्र को घर पर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। मां कह रही थी कि उसे घर बुलाउंगी या उसके घर जाऊंगी। अगर कड़े नहीं दिए तो पुलिस केस करूंगी। 21 मई को गांव के डॉक्टर प्रमोद ने सूचना दी कि उसकी मां का देहांत हो गया है। शव पीजीआई के डेड हाउस पहुंचा दिया गया है। उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो 20 मई को हरेंद्र घर के अंदर जाता व बाहर आता दिखाई दे रहा है। उसके बाद उसकी मां कहीं दिखाई नहीं देती है। इसी दौरान पता चला कि उसकी मां के पास एक महिला आई थी, जिसने बताया कि आरोपी व बुजुर्ग महिला के बीच आपस में बहस हो रही थी। हरेन्द्र ने बोला कि तू चुप हो जा नहीं तो तेरे को अच्छी तरह से चुप कर दूंगा। शक है उसी ने सोने के कड़े चोरी की कहने पर हत्या की है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ चोरी व हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। शव पहले ही पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी कैमरों की गहराई से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed