फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Elderly father-in-law receives five stitches on his head; incident recorded on CCTV.

Rohtak News: बुजुर्ग ससुर के सिर में आए पांच टांके, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

Sun, 26 Jul 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly father-in-law receives five stitches on his head; incident recorded on CCTV.
14 बसाना गांव में बुजुर्ग पर हमला करती पुत्रवधू। विडियोग्रैब - फोटो : File Photo
रोहतक। घर के बाहर गली में बैठकर हुक्का पी रहे बसाना गांव के साधुराम (80) को डंडा मारकर पुत्रवधू ने सिर फोड़ दिया था। घटना 21 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे की है। वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कलानौर पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू बबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साधुराम ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे प्रकाश का देहांत हो चुका है। उसकी पत्नी बबली परिवार सहित अलग रहती है। जमीन के बंटवारे को लेकर संतुष्ट नहीं है। उनके साथ रंजिश रखती है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मंगलवार शाम साढ़े सात बजे वह घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। तभी बबली आई और उनके साथ कहासुनी करने लगी। आरोप है कि उनके सिर व हाथ-पैरों पर डंडे से पीटने लगी। ईंट से भी मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवान की पत्नी व दो अन्य ने बीच बचाव कराया। पीड़ित को कलानौर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां पांच सिर में पांच टांके आए हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे जांच के लिए एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। संवाद
वर्जन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। एफएसएल टीम ने भी वहां जाकर जांच की है।
- रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed