{"_id":"6619636231f9fcf78c036c20","slug":"elderly-and-disabled-voters-can-choose-the-option-of-voting-from-home-sdm-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109436-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता घर से वोटिंग का चुन सकते विकल्प : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता घर से वोटिंग का चुन सकते विकल्प : एसडीएम
Fri, 12 Apr 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न वर्गों में मतदाताओं के लिए शुरू की गई सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में बीएलओ व सुपरवाइजर की मीटिंग का आयोजन हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र यादव ने की। एसडीएम रविंद्र यादव ने मीटिंग में मौजूद बीएलओ, सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। एआरओ ने कहा कि चुनाव में बीएलओ व सुपरवाइजर की बड़ी अहम भूमिका होती है। ऐसे में उनके स्तर पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं को बैलेट पेपर द्वारा घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने एरिया में यह सुनिश्चित करे की इन वर्गों की कितने मतदाता ऐसे हैं जो घर से मतदान करने के इच्छुक हैं। आयोग द्वारा निर्धारित वर्ग के जो मतदाता घर से मतदान करने का आवेदन करते हैं उनका घर से ही मतदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वर्तमान में वोट ट्रांसफर के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिन मतदाताओं को अपने वोट अन्य स्थान पर ट्रांसफर करवाना है वह भी इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट, एप के माध्यम से या फिर इलेक्शन कार्यालय में ऑफलाइन मोड से निर्धारित फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार (इलेक्शन) सुरेंद्र व कानूनगो सुनील दांगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।