{"_id":"5f53fba68ebc3e368b699bfd","slug":"elder-brother-murder-rohtak-news-rtk572196729","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को घर में बैठाकर शराब पीने से रोका तो बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को घर में बैठाकर शराब पीने से रोका तो बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला/रोहतक। नौंनद गांव में छोटे भाई को दोस्त के साथ घर पर बैठाकर शराब पीने से मना करना इतना महंगा पड़ा कि उसने घर में रखे चाकू से वारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आपस में हुए विवाद की आवाज सुनकर पर परिवार व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांपला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सांपला पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर चाचा जगदीश व उसके दोस्त बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी भाई जगदीश को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका दोस्त फरार है। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय मृतक रामरतन खेती बाड़ी का काम करता था। घटना शुक्रवार शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है। राम रतन अपने खेत से घर लौट रहा था। जहां पर उसने देखा कि उसका छोटा भाई जगदीश गांव के ही बिल्लू के साथ बैठकर शराब पी रहा है। यह बात उसे नागवार लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो जगदीश उसे गाली देने लगा। उसने मना किया तो जगदीश ने उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामरतन के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रामरतन की मौत हो गई।
छह भाइयों का परिवार है रामरतन का सभी भाई रहते हैं अलग-अलग
पुलिस के अनुसार मृतक राम रतन छह भाई हैं। सब अलग-अलग रहते हैं। जिस छोटे भाई ने उसकी हत्या की वह भी शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार में बड़ा होने के नाते वह रोक टोक करता था। परिवार के सभी लोग छोटे मोटे कार्य या खेती बाड़ी से जुड़े हैं। छोटे भाई की ओर से इस तरह की वारदात के बाद आस-पास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
दोस्त के साथ छोटे भाई को शराब पीता हुए देखने पर बड़े भाई ने विरोध किया। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रविवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जल्द ही मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-नरेन्द्र कादियान, डीएसपी सांपला।