फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Effigy of Pakistan burnt in protest against Pahalgam terror attack

Rohtak News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में फूंका पाक का पुतला

Fri, 25 Apr 2025 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Pakistan burnt in protest against Pahalgam terror attack
24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर
रोहतक। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में वीरवार को भी शहरवासियों का गुस्सा कम नहीं हो रहा। वीरवार को विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ज्वेलर्स एसोसिएशन ने अग्रसेन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां पाकिस्तान का पुतला फूंक कर रोष जताया। एसोसिएशन के प्रधान राकेश वर्मा ने कहा कि इस वीभत्स कृत्य के दोषियों को सख्त सजा दी जाए। देश में इसे लेकर रोष है। इस मौके पर अमित वर्मा, सौरभ, रोहित वर्मा, सुमेर चंद सराफ, हरिओम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------

मानसरोवर पार्क से डी पार्क तक का मूक मार्च भी किया
नागरिक मंच ने पहलगाम आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए मारे गए निर्दोष यात्रियों के परिवारों को सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। मंच के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए मानसरोवर पार्क में रोष सभा का आयोजन किया। मंच के सदस्यों ने मानसरोवर पार्क से डी पार्क तक का मूक मार्च भी किया। सभा की अध्यक्षता डाॅ. रणबीर दहिया, कप्तान शमशेर मलिक एवं सुशीला ने की। सभा का संचालन नागरिक मंच के संयोजक लाभ सिंह हुड्डा ने किया। सभा की ओर से प्रमोद गौरी ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

एमडीयू में निकाला कैंडल मार्च

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने पहलगाम में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कैंडल मार्च निकाला। जिला सचिव अमित पिलाना ने कहा कि यह समय पीड़ितों के साथ खड़े होने व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का है। हमले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।
-----------

आतंकी हमले में जल्द हो कार्रवाई
इनेलो की युवा विंग की ओर से वीरवार को ताऊ देवीलाल मैत्री पार्क मेडिकल मोड़ से महात्मा गांधी की प्रतिमा डी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया। आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। युवा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमले के दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

--------------

इन हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए

कलानौर। आपका अपना परिवार सामाजिक संस्था की ओर से काली कमली वाले मंदिर कलानौर में पहलगाम कश्मीर में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के लिए मौन रखा गया। कैंडल मार्च करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की ओर देश के प्रधानमंत्री से निवेदन किया इन हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस अवसर पर आनंद, पार्षद अमित रोहिला, राजीव, रोशन कुरान व सोनू प्रजापत मौजूद रहे। संवाद

24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर

24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर

24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर

24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर

24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर

24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर

24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर

24सीटीके35... रोहतक में वीरवार की शाम को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed