{"_id":"65b82cf2a6fbd1a8fc092b04","slug":"ed-is-an-independent-agency-working-in-its-own-way-naib-singh-saini-rohtak-news-c-17-roh1020-347884-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी स्वतंत्र एजेंसी, अपने तरीके से कर रही काम : नायब सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी स्वतंत्र एजेंसी, अपने तरीके से कर रही काम : नायब सिंह सैनी
विज्ञापन
रोहतक। भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उस समय किसानों को दो रुपये का चेक मिलता था। उसमें हरियाणा नंबर एक था। नौकरी के रेट तय होते थे। उसमें नंबर एक था। विकास में क्षेत्र व लोगों से भेदभाव किया। दलितों से अत्याचार में हरियाणा नंबर एक रहा। ईडी स्वतंत्र एजेंसी है। वह अपने तरीके से काम कर रही है। भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ की जा रही है। संबंधित जाकर स्थिति स्पष्ट कर दें। यह कहना है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का। वह सोमवार दोपहर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत बाहर किया है। केजरीवाल को जींद में श्वेत पत्र जारी करना चाहिए था कि दिल्ली में पिछले 10 साल में कितने युवाओं को नौकरी दी है। मंच पर खुद को कट्टर इमानदार कहने वाले सीएम के उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद जेल में पड़े हैं। यही हाल पंजाब में है। कहना आसान है, करना मुश्किल है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जो किया है, वह काबिलेतारीफ है। भाजपा की सोमवार को दो अहम बैठकें हुईं। पहली बैठक लोकसभा क्लस्टर प्रभारी व लोकसभा संयोजकों की व दूसरी बैठक प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक शामिल हैं। यह बैठकें लोकसभा चुनाव 2024 के प्रबंधन को लेकर की गई हैं। मंगलवार को पार्टी के सभी 10 लोकसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में जाएंगे। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।