{"_id":"5f343da08ebc3eabec6b1eb9","slug":"e-gram-meetings-will-be-held-in-the-corona-era-rohtakcity-news-rtk568573626","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में होंगी ई-ग्राम सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में होंगी ई-ग्राम सभाएं
विज्ञापन
कोरोना के चलते गांवों में ग्राम सभाओं पर विराम लग गया था। अहम मुद्दों पर ग्रामीण विचार-विमर्श नहीं कर पा रहे थे। जिसे देखते हुए अब ई-ग्राम सभाएं करवाने की योजना बनाई गई है।
शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिले में सभी ब्लॉकों में एक-एक गांव को इसके लिए चुना गया है। जिले के पांच ब्लॉकों में से महम की ई-ग्राम सभा 11 अगस्त को हो गई है। सांपला ब्लॉक की ग्राम सभा बुधवार को हुई। बाकी दो ब्लॉकों की 14 अगस्त को है, एक की भी 15 अगस्त से पहले हो जाएगी। सरकार की हिदायत है कि गांववासी इकट्ठे न हों। बल्कि, अपने लैपटॉप या स्मार्ट फोन के जरिये ही ग्राम सभा करें। दोनों गांवों में गूगल मीट के माध्यम से ग्राम सभाएं की गईं। जिनमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इन सभी ई-ग्राम सभाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग और कार्यवाई की रिपोर्ट नेशनल पंचायत पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल एक-एक गांव में ई-ग्राम सभा करवाने का निर्देश आया है। अगर सरकार चाहेगी तो और गांवों में भी यह शुरू करवाया जाएगा। जिन गांवों में पहली ई-ग्राम सभा हो जाएगी, वे भविष्य में खुद ही कोरोना काल तक इसे जारी रखना चाहेंगे।
भैंसरू कलां में जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञ
सांपला ब्लॉक के गांव भैंसरू कलां में बुधवार सुबह 11 से 12.30 तक ई-ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जो अब तक का सबसे सफल माना जा रहा है। इसमें करीब 52 लोग गूगल मीट के जरिए अपने लैपटॉप या स्मार्ट फोन से जुड़े। जिनमें गांववासियों के अलावा बीडीपीओ राजपाल चहल, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, एसडीओ पब्लिक हेल्थ, मल्टीपरपस हेल्थ वर्कर शामिल थे। गांव काहनौर जहां अगली ई-ग्राम सभा होनी है, के सरपंच बतौर मेहमान जुड़े। गांव के सरपंच सुशील कुमार ने कहा कि सेहत विशेषज्ञ ने बताया कि कोरोना काल में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को किस तरह का आहार लें और व्यायाम करें, जंक फूड से परहेज करें। मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाएं और अनावश्यक इकट्ठे में न जाएं। सबसे अहम मंथन पिछले दिनों हरियाणा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों पर हुआ। रिजल्ट की पड़ताल से पता चला कि गांव के बच्चों का मैथ कमजोर है। गांववासियों ने प्रिंसिपल से कहा कि पिछले साल स्कूल में पढ़ाई के बाद यह हाल है तो इस बार तो कोरोना के चलते कक्षाएं नहीं लग रही हैं, अगले साल नतीजा और खराब आएगा। इसके लिए कोई उपाय किए जाएं। बिजली के अघोषित कट पर चर्चा हुई, किसी वजह से बिजली विभाग के अधिकारी नहीं जुड़ सके, तो जवाब नहीं मिल पाया। सरपंच सुशील ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की 2016 में सांपला रैली में हमने प्रस्ताव पास कर दिया था कि मेरा गांव जगमग योजना से जुड़ना चाहते हैं। पर कुछ नहीं हुआ, ग्राम सभा में फैसला किया गया कि वीरवार को इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब 15 अगस्त को फिर विशेष ई-ग्राम सभा गूगल मीट के जरिये की जाएगी।
विज्ञापन
ब्लॉक चुने गए गांव
रोहतक नासिरपुर
सांपला भैंसरू कलां
महम खरकड़ा भिखलान
कलानौर काहनौर
लाखनमाजरा खरेंटी
सरकार के निर्देश पर कोरोना काल के दौरान पांचों ब्लॉकों के एक-एक गांव में ई-ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। अगर और गांवों के लिए हिदायत आती हैं तो वहां भी करवाई जाएंगी।
- नरेंद्र धनखड़, जिला विकास व पंचायत अधिकारी।