{"_id":"69a9f1dec6c2d3ccb20520f5","slug":"dulhendi-577-patients-arrived-at-the-pgi-trauma-center-for-treatment-rohtak-news-c-17-roh1020-819474-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हेंडी : पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में उपचार के लिए पहुंचे 577 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हेंडी : पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में उपचार के लिए पहुंचे 577 मरीज
विज्ञापन
19-झगड़े में आंख पर लगी चोट का इलाज कराने पीजीआई पहुंचे प्रदीप। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दुल्हेंडी के दिन बुधवार को कुल 577 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें छत पर होली खेलते-खेलते गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीज भी शामिल हैं।
होली पर विवाद, झगड़े, मारपीट के साथ सामान्य मामले भी शामिल हैं। वीरवार को होली के बाद संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ट्राॅमा सेंटर में मरीजों की स्थिति जानने पहुंची।
संस्थान के अनुसार, होली को लेकर दुर्घटना या अन्य कारणों से उपचार के लिए कुल 153 मरीज पहुंचे। इनमें से 21 को भर्ती किया गया। इनमें 121 महिलाएं व 32 पुरुष शामिल हैं। मारपीट व झगड़े के 21 केस पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें से करीब 50 की एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) कटी हैं। ट्राॅमा सेंटर में सर्जरी के लिए 270 व ऑर्थो संबंधी उपचार के लिए 90 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
इनमें से 65 सर्जरी व 10 ऑर्थो से संबंधित मरीजों को एडमिट किया गया। इसके अतिरिक्त होली पर विवाद के दौरान आंख में गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के लिए भी एक मरीज पहुंचा। चोट इतनी गंभीर थी कि आंख का ऑपरेशन किया जाना है।

19-झगड़े में आंख पर लगी चोट का इलाज कराने पीजीआई पहुंचे प्रदीप। संवाद- फोटो : samvad