{"_id":"683f630fbd1c1ca7f20481f0","slug":"due-to-the-fear-of-miscreants-liquor-contractors-did-not-come-to-bid-in-bhalaut-and-meham-rohtak-news-c-17-roh1019-665934-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बदमाशों की दहशत से भालौठ व महम में बोली लगाने नहीं आए शराब ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बदमाशों की दहशत से भालौठ व महम में बोली लगाने नहीं आए शराब ठेकेदार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महम और भालौठ में शराब ठेकों पर हुई फायरिंग के बाद मंगलवार को दूसरी बार बोली लगाई गई, जिसमें केवल बोहर, मकड़ौली, खिड़वाली व निंदाना जोन के ठेके छोड़े जा सके। 20 जोन अब भी खाली हैं। बदमाशों की दहशत के कारण महम शहर व भालौठ में ठेके लेने के लिए ठेकेदार ही नहीं आए। आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर रीना नरवाल ने बताया कि अब मुख्यालय की तरफ से तीसरी बार बोली की तिथि तय की जाएगी।
आबकारी विभाग के मुताबिक, जिले में ठेकों के 58 जोन हैं। मई के आखिरी सप्ताह में पहले महम व इसके बाद भालौठ में ठेकों पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस दोनों वारदात के दो-दो आरोपियों को काबू कर चुकी है। महम ठेके फायरिंग के आरोपी जहां मुठभेड़ में घायल होने के कारण पीजीआई में दाखिल हैं, जबकि भालौठ फायरिंग के आरोपी विकास उर्फ नारद व सूरज दहकोरा को दो दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। महम फायरिंग केस में सुमित उर्फ छोटा सामणिया का नाम भी आया था, जो पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।