{"_id":"68d9946f88dae9c48e081a92","slug":"due-to-land-dispute-miscreants-entered-and-beat-up-a-teenager-case-registered-against-eight-people-rohtak-news-c-17-roh1020-735686-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जमीन विवाद के चलते दबंगों ने घुस कर किशोरी को पीटा, आठ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जमीन विवाद के चलते दबंगों ने घुस कर किशोरी को पीटा, आठ के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
रोहतक। जमीन विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुस कर 16 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट की। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में किशोरी के कपड़े फाड़ने व लात मारने का आराेप लगाया है।
सांपला पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया है कि उसका अनिल से जमीन का विवाद चल रहा है। उनकी बेटी 24 सितंबर को घर पर अकेली थी। इस दौरान चंदना, सरला, ज्योती, कविता, प्रदीप, जतिन, अमन व अनिल ने घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की। वह। उसके कपड़े फाड़ डाले। जान से मारने की धमकी भी दी।
सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद