फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ducation, cultural, event, ihtm, haryana, rohtak

कमांडो की तरह चंद सेकेंड में तीन मंजिल बिल्डिंग पर चढ़े विद्यार्थी

Fri, 11 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
ducation, cultural, event, ihtm, haryana, rohtak
एमडीयू के आईएचटीएम में हुआ एडवेंचर प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग - फोटो : amar ujala
तीन मंजिला बिल्डिंग से रस्सियों के सहारे नीचे आना और जांबाज कमांडो की तरफ रस्सियों के जाल पर बिल्डिंग पर ऊपर चढ़ जाना। कुछ ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को एमडीयू के आईएचटीएम (इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट) में देखने को मिला। कॅरियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से हुए कार्यक्रम में जोर्बिंग, ट्रंपोलाइन, रैपलिंग, बर्मा ब्रिज, वॉल क्लाइमबिंग एंड प्लाइंग फोक्स आदि इवेंट करवाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि साहसिक खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है। जीवन में नए जोश एवं उत्साह का संचार होता है। साहसिक खेल हौसलों की उड़ान की राह प्रशस्त करते हैं। इस तरह के कार्यक्रम में मनोरंजन के तौर पर भाग न लें। मामूली सी लापरवाही जान जोखिम में डाल देती है। भारतीय पर्वतारोही संघ नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डीएस गुलिया की देखरेख में साहसिक खेलों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया, सीसीपीसी के निदेशक प्रो. राजकुमार, डॉ. अमित कुमार, रवि कुमार, बालेंद्र कुंडू, आईएचएम रोहतक के प्राचार्य शाहिद हसनैन, आईएचएम पानीपत के विभागाध्यक्ष मनोहर सलवालिया, आईएचएम यमुनानगर के प्राचार्य पीके गुप्ता, बीपीएस महिला विवि खानपुर कलां की डीन प्रो. श्वेता हुड्डा और प्रो. राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed