{"_id":"662964cb58ba6fad47049476","slug":"drugs-worth-rs-45-lakh-caught-in-the-district-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109764-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले में 45 लाख रुपये के नशीले पदार्थ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले में 45 लाख रुपये के नशीले पदार्थ पकड़े
Thu, 25 Apr 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की वीसी उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव आचार संहिता के चलते जिले में अवैध शराब की धरपकड़ चल रही है। अब तक अवैध शराब की करीब 6 हजार बोतल पकड़ी जा चुकी है। 20 अवैध हथियार भी आचार संहिता लागू होने के बाद पकड़े हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले में करीब 45 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थ पुलिस ने पकड़े।
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि दी। डीसी
बुधवार को मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की वीसी उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर डीसीपी झज्जर डा अर्पित जैन भी उपस्थित रहे। डीसी ने कहा कि एफएसटी व एसएसटी टीमें पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहीं हैं व किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने जिला में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है और एफएसटी व एसएसटी टीमें फील्ड में पूरे एक्टिव मोड में हैं। आचार संहिता की कडा़ई से पालना सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सीटीएम शीतल रानी,एसीपी शमशेर सिंह, इलेक्शन नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह,निर्वाचन कानूनगो सुनील डांगी मौजूद रहे।
प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया आज होगी पूरी
डीसी ने कहा कि जिले में इलेक्शन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों के रेंडमाइजेशन के बाद ट्रेनिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां बेहतर ढंग से चल रही हैं व इलेक्शन को लेकर अधिकारी व कर्मचारी पूरी तत्परता व गंभीरता के साथ ड्यूटी कर रहे हैं।