{"_id":"6aecc0bc6d3ffee1250384fc","slug":"driver-dies-after-dumper-falls-into-a-rohtak-news-c-196-1-nnl1003-147483-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डंपर खाई में गिरने से चालक की मौत, शव रखकर चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डंपर खाई में गिरने से चालक की मौत, शव रखकर चालकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो नंबर-12चालक की मौत के बाद हंगामा करते डंपर चालक। संवाद
नारनौल। नांगल चौधरी के खनन क्षेत्र में वीरवार को डंपर खाई में गिरने से निजामपुर क्षेत्र के रूप सराय निवासी चालक भगराम (40) की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए डंपर चालकों ने शव नहीं उठाने दिया। डीएसपी भारत भूषण के आश्वासन पर सुबह 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन करीब 2:30 बजे शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
नांगल चौधरी स्थित बखरीजा खदान नंबर 2 में वीरवार को भगराम अपने डंपर को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान डंपर खान में गिर गया। डंपर के नीचे दब जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
डंपर के खान में गिरने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में चालक एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को डंपर के नीचे से निकाला। इस पर वहां एकत्र लोगों ने कुछ देर के लिए शव को उठाने नहीं दिया और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
खराब रास्ते को लेकर चालकों में रोष
डंपर चलाने वाले चालकों ने बताया कि खान में जाने के लिए रास्ता जोखिम भरा है। यह रास्ता जेसीबी द्वारा पहाड़ को काटकर बनाया गया है। इसकी शिकायत खान संचालक को कई बार की मगर संचालक ने रास्ता सही नहीं बनाया। डंपर चालकों का कहना था कि इन रास्तों से डंपरों को नहीं ले जाया जा सकता। इसलिए इस रास्ते को जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए।
चार बच्चों के पिता थे भगराम
मृतक भगराम चार बच्चों का पिता थे। दिवाली से दो दिन पहले हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
डंपर चालकों द्वारा खनन क्षेत्र में प्रदर्शन करने की सूचना मिली थी। खनन क्षेत्रों के रास्ते संचालकों को ठीक करवाने के लिए कह दिया गया। सभी चालकों को समझा दिया गया है। अब हालात सामान्य हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भारत भूषण। डीएसपी मुख्यालय, नारनौल।