फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drinking water is so dirty that even after applying the mop, it smells

पीने का पानी इतना गंदा कि पोंचा लगाने पर शाम तक आती है बदबू

Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drinking water is so dirty that even after applying the mop, it smells
गांधी कैंप में घरों में आ रहा दूषित पानी दिखातीं महिलाएं। अमर उजाला
शहर में दूषित पानी सप्लाई होने की समस्या की भरमार है। इसमें से एक क्षेत्र है गांधी कैंप। सघन बस्ती होने के चलते यहां 40 हजार के करीब लोग रहते हैं और सप्लाई हो रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। घरों में सप्लाई हो रहा पानी इतना दूषित है कि पोंछा भी लगाएं तो शाम तक बदबू खत्म नहीं होती है। शिकायत के बावजूद यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सभी दूषित पेयजल के चलते बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांधी कैंप में लंबे समय से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। आरोप है कि छह महीने से गंदा पानी आ रहा है। इस कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। दूषित पानी पीने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियों से बच्चे पीड़ित हैं। दूषित पानी सप्लाई होने के बारे में कई बार शिकायत विभाग में की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें इस बारे में शिकायत मिली है। टीम समस्या का हल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों से कर चुके हैं शिकायत, नहीं हुआ समाधान
पिछले छह महीने से बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे सीवर का पानी सप्लाई किया जा रहा है। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। ऐसी व्यवस्था में जीना दूभर हो गया है। गुलशन मलिक, प्रधान, गांधी नगर युवा एकता संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार लोगों की आबादी हो रही है परेशान
साफ पेयजल की सप्लाई के लिए पिछले छह महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। स्थिति पहले जैसी ही है। सप्लाई आती है तो पहले 10 मिनट तक तो बिल्कुल कीचड़ आता है। वार्ड में 40 हजार लोगों की आबादी है। वार्ड के सभी लोग परेशान हैं। -तरुण कुमार, वार्ड 14 वासी।
बच्चे उल्टी, दस्त, पेट दर्द से हो रहे ग्रसित
लंबे समय से दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। बच्चों को हर रोज उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत रहती है। पूरे मोहल्ले में यही हाल है। जीवन नरक बना गया है। पिछले एक महीने से सप्लाई में मिलने वाले पानी में कीचड़ आ रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो होने की भी समस्या बनी हुई है। -सुषमा, गांधी कैंपवासी, वार्ड नं 14
पीने तो छोड़िए पोंछा भी नहीं लगा सकते
सप्लाई का पानी इतना गंदा होता है कि पीने की बात तो छोड़िए इस पानी से घरों में पोंछा भी नहीं लगा सकते। अगर इस पानी से सुबह के समय पोंछा लगा दें तो शाम तक बदबू नहीं जाती। बर्तन साफ करने, कपड़े धोने जैसे काम भी समय पर नहीं हो पा रहे। -राजरानी, गांधी कैंपवासी
वार्ड में पानी की सप्लाई कभी-कभी ठीक हो जाती है। ज्यादातर दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। वार्ड में करीब 40 हजार आबादी है। संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुका हूं। लाइन को पूरी तरह बदला नहीं जा रहा। विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। अधिकारी निरीक्षण करने के नहीं आते। अधिकारियों की लापरवाही से जनता परेशान हो रही है। -राधेश्याम ढल, पार्षद, वार्ड 14।

मामले की शिकायत विभाग को मिली है। कनेक्शन लीकेज का मामला है। कहीं-कहीं सीवरलाइन के पास पेयजल सप्लाई की लाइन फूटी हुई है। निवारण का काम किया जा रहा है। -फूल सिंह, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed