फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Draws for 243 plots in 3 gram panchayats: DC

3 ग्राम पंचायतों में 243 प्लॉटों के निकाले ड्रॉ : डीसी

Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Draws for 243 plots in 3 gram panchayats: DC
रोहतक। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत जिले की तीन ग्राम पंचायतों में कुल 243 प्लॉटों के ड्रॉ निकाले गए हैं। द्वितीय चरण में लाखन माजरा खंड की ग्राम पंचायत खरैंटी, महम खंड की ग्राम पंचायत गिरावड़ व खरकड़ा छाज्जाण में 243 प्लॉटों का ड्राॅ निकाला गया।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में मंगलवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में आवास योजना के तहत ड्रॉ निकाले गए।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आवाज योजना के द्वितीय चरण में प्रदेश के 15 जिलों की 145 ग्राम, महाग्राम पंचायतों में लगभग 9 हजार लोगों के 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट के आवंटन के लिए ड्रॉ निकाले गए। जिले के लाखन माजरा खंड की ग्राम पंचायत खरैंटी में 65 लाभार्थियों व महम खंड की गिरावड़ के 101 व खरकड़ा छाज्जाण के 77 लाभार्थियों के प्लॉटों के ड्रॉ निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकार की ओर से हर सर पर छत मुहैया करवाने के उद्देश्य से पात्र गरीब परिवारों को ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 100-100 वर्ग गज के रिहायशी प्लॉट व महाग्राम पंचायतों में 50-50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed