{"_id":"6381cd4087c6484425158455","slug":"dr-rb-jain-resigns-from-the-post-of-hsmta-chief-amid-opposition-to-bond-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Breaking: बॉन्ड पॉलिसी के विरोध के बीच डॉ. आरबी जैन का एचएसएमटीए प्रधान पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak Breaking: बॉन्ड पॉलिसी के विरोध के बीच डॉ. आरबी जैन का एचएसएमटीए प्रधान पद से इस्तीफा
Sat, 26 Nov 2022 01:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 26 Nov 2022 01:54 PM IST
सार
आंदोलनकारी विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद लगातार पीजीआईएमएस प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी दिन भर अधिकारी इस प्रयास में लगे रहे कि कोई नया विवाद न खड़ा हो।
विज्ञापन
डॉ. आरबी जैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में बॉन्ड पॉलिसी को लेकर चल रही प्रशासन व एमबीबीएस छात्रों की जंग में एचएसएमटीए प्रधान पद की कुर्सी भेंट चढ़ गई है। आंदोलनकारी विद्यार्थियों के समर्थन में उतरी पीजीआई की फैकेल्टी ने जब काम बंद करने की धमकी दी तो सरकार व प्रशासन का दबाव डॉक्टरों की एसोसिएशन पर बढ़ता चला गया। इसके चलते शनिवार को दोपहर हाल ही में प्रधान चुने गए डॉ. आरबी जैन ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है और कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार डॉ. आरबी जैन ने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। लेकिन चर्चा है कि डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी को कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना व निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने सरकार के पास भेज दिया था। इसके बाद से ही डॉ. आरबी जैन पर लगातार दबाव बनता जा रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में पीजीआईएमएस की फैकेल्टी भी डॉ. जैन के व हड़ताल करने के समर्थन में है, लेकिन डॉ. जैन ने इस विवाद से पल्ला झाड़ लिया है। अब यह पद एसोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट डॉ. लव शर्मा या किसी अन्य को दिया जा सकता है। वहीं काबिलेगौर है कि डॉ. जैन को अप्रैल 2023 में सेवानिवृत होना है और वह नहीं चाहते कि इसमें कोई अड़चन आए, इसलिए उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
तीन विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद बढ़ रहा है दबाव
आंदोलनकारी विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद लगातार पीजीआईएमएस प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी दिन भर अधिकारी इस प्रयास में लगे रहे कि कोई नया विवाद न खड़ा हो। इसी बीच डॉ. आरबी जैन का त्यागपत्र पूरी चर्चा में है।