फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Joginder Singh becomes National President of Baseball Softball Federation

Rohtak News: बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. जोगिंदर सिंह

Mon, 10 Jul 2023 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Dr. Joginder Singh becomes National President of Baseball Softball Federation
रोहतक। बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में ओपीजेएस विश्वविद्यालय के फाउंडर डॉ. जोगिंदर सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव एक होटल के सभागार में आयोजित आम सभा की बैठक में हुआ। चुनाव में 25 प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एसएस सांगवान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने कहा कि डॉ. जोगिंदर सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। राजस्थान के अनूप अस्थाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के मनोज कोहली को महासचिव बनाया गया है। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के सुधीर महेंद्रू, उत्तराखंड के बीपीएस राणा, असम के डीडी खोंड, हरियाणा के राजीव दलाल व ओंकार सिंह सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए। कोषाध्यक्ष जम्मू कश्मीर के फिदा हुसैन, वरिष्ठ संयुक्त सचिव मध्यप्रदेश के पंकज जैन, संयुक्त सचिव पंजाब के प्रमोद, छत्तीसगढ़ की तरन्नुम खान, बिहार के राजकुमार, चंडीगढ़ के मोहित बसराल, हरियाणा के अशोक परमार बने हैं।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जोगिंदर सिंह ने कहा कि बेसबॉल सॉफ्टबॉल दुनिया के शीर्ष लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह खेल विश्व के लगभग 170 देशों में खेला जाता है। दुनिया के समृद्ध देशों में बेसबॉल सॉफ्टबॉल की खासी लोकप्रियता है। इस खेल की लोकप्रियता एवं वैश्विक संभावनाओं से हमारे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने डॉ. जोगिंदर सिंह व उनकी टीम को सराहते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से टीम भावना व अनुशासन पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाने का पूरा प्रयास करेगी। निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती ने कहा कि खेल और खिलाड़ी समाज में देश का गौरव होते हैं। इनके माध्यम से ही समाज व राष्ट्र की खुशहाली होती है। इस मौके पर नगर निगम की पूर्व मेयर व भाजपा की प्रदेश सचिव रेनू डाबला, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, उपमहापौर राजकमल राजू सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed