{"_id":"6a60b44f75b807c6230765ad","slug":"dr-jaipal-sharma-gets-a-one-year-extension-rohtak-news-c-17-ali1038-892149-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डॉ. जयपाल शर्मा को मिला एक साल का एक्सटेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डॉ. जयपाल शर्मा को मिला एक साल का एक्सटेंशन
Thu, 23 Jul 2026 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा को अधिवर्षिता 60 वर्ष के उपरांत एक वर्ष का पुनर्नियोजन प्रदान किया है। यह पुनर्नियोजन 30 जून 2027 तक नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगा।
डॉ. जयपाल शर्मा ने महाविद्यालय की दाखिला समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी समिति सदस्यों को प्रवेश कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। प्राचार्य ने समिति के सदस्यों को विद्यार्थियों का समय पर प्रवेश दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, एमए (अंग्रेज़ी), एमए (भूगोल), एमए (राजनीति विज्ञान), एमए (इतिहास) और एमकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने पुनर्नियोजन के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, प्रशासक गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान आशीष वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया।