फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Double murder accused arrested, on two-day remand

Rohtak News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

Wed, 18 Feb 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Double murder accused arrested, on two-day remand
महम। भिवानी स्टैंड पर 16 अप्रैल 2024 को दोहरे हत्याकांड के आरोपी विक्की उर्फ मोगली निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी सुरेश पहलवान ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नजदीक भिवानी स्टैंड महम पर निंदाना निवासी वजीर समेत दो लोगों को गोली मारने की सूचना मिली थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने निंदाना निवासी वजीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामनिवास की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामनिवास के चार और भाई हैं। शमशेर व वजीर बच्चों सहित लोहारू में रहते हैं। 2018 में शमशेर व उसके परिवार के खिलाफ महम में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अप्रैल 2024 को शमशेर, वजीर, कृष्ण, दीपक व संजीत महम आए थे। शमशेर, वजीर व उनकी पत्नी घर का सामान खरीदकर भिवानी स्टैंड महम पहुंचे थे। बाइक सवार दो युवकों ने वजीर पर गोली चलाई थी। पास खड़ी गाड़ी में चार पांच युवक बैठे हुए थे। इसी दौरान गोली लगने से घायल हुए किशनगढ़ निवासी बल्लू ने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया था। इसी मामले में पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed