{"_id":"65a5b0ef8ee82b09eb06fb44","slug":"donate-blood-for-human-welfare-naveen-jain-rohtak-news-c-17-roh1020-338577-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव कल्याण के लिए करें रक्तदान : नवीन जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव कल्याण के लिए करें रक्तदान : नवीन जैन
विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को युवा दिवस एवं मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया। राजकीय महिला महाविद्यालय में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा रोहतक के सहयोग से लगाए इस शिविर में 26 लोगों ने रक्तदान किया। पीजीआईएमएस के ब्लड बैंक की टीम व रेडक्रॉस सोसायटी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
मुख्यातिथि वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान नवीन जैन रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति दान पुण्य करने का दिन होता है। इस दिन रक्तदान कर हम इस पुुण्य के भागी बन सकते हैं। मानव कल्याण के लिए रक्तदान करें। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व हेलमेट देकर सम्मानित किया।
शिविर में पीजीआई के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गजेंद्र भी पहुंचे। इन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। आपके साथ एक नई शुरूआत के अध्यक्ष जेपी गौड भी शामिल रहे। शिविर में कॉलेज प्राचार्य डॉ. सविता परूथी, विवेकानंद केंद्र की प्रांत संगठक प्रांजल दीदी हरियाणा प्रांत संगठक, कवि वीरेंद्र मधुर, प्रवीण खत्री, पुष्पा राण, अशोक गुप्ता, भारत विकास परिषद से अशोक गुप्ता, अनिल शर्मा, सुनिता, डॉ. प्रो. प्रवीण खत्री, कमलेश राणा, नेहा शर्मा, रश्मि, हीरा सिंह यादव, मधुमिता, निशा, अप्पू लूंबा शामिल रहे।
विज्ञापन
निडिल के भय के बावजूद किया रक्तदान
रक्तदान करने के लिए काफी समय से सोच रही थी। निडिल का भय बचपन से ही है। रक्तदान से दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। रक्त का विकल्प सिर्फ रक्त है। इसीलिए पहली बार रक्तदान किया।
-श्रुति, छात्रा, राजकीय महिला महाविद्यालय
रक्तदान है जनकल्याणकारी कार्य
रक्तदान शिविर लगाना एक जनकल्याणकारी कार्य है। इस महान कार्य में सहयोगी बनने के लिए कई बार सोचा, मगर मौका नहीं मिला। सोमवार को कॉलेज में शिविर लगा तो रक्तदान करने का अवसर मिला।
-मुस्कान, छात्रा, राजकीय महिला महाविद्यालय।
सभी को करना चाहिए रक्तदान
रक्तदान मेरे जीवन की गुड बुक हमेशा रहेगा। मैंने तीसरी बार रक्तदान किया है। काफी अच्छा महसूस हो रहा है। रक्तदान सभी को करना चाहिए।
-ज्योति, छात्रा, राजकीय महिला महाविद्यालय
पहली बार रक्तदान किया
दोस्तों के प्रेरित करने पर मैंने पहली बार रक्तदान किया। खुशी है कि एक परोपकारी कार्य में मेरी भी सहभागिता रही।
सनिता, छात्रा, राजकीय महिला महाविद्यालय