फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Don't be harassed by the poor, don't eat without hunger...

Rohtak News: गरीब ने सताइये न, बिना भूख तू खाइये न...

Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Don't be harassed by the poor, don't eat without hunger...
क्षेत्रीय युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। अमर उजाला
रोहतक। क्षेत्रीय युवा उत्सव का रंगारंग आगाज वीरवार को वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीन स्टूडेंट वेलफेयर एमडीयू प्रो. राजकुमार ने भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर युवा उत्सव के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन

एमडीयू के डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. जगबीर राठी ने अपने चिर परिचित अंदाज में आगाज करते हुए समा बांधा। उन्होंने हरियाणवी बोली में गुनगुनाते हुए कहा कि गरीब ने सताइये न, बिना भूख तू खाइये न, बिना बताए जाइये न और भाई तै बैर लगाइये न। इसके बाद गीत बोल तेरे मीठे-मीठे, बात तेरी साची लागे... गीत पर युवा उत्सव में मौजूद दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से प्रतिभागियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मोर बन आयो रसिया, राधा रानी हमारी पे रंग बरसे गीत पर प्रतिभागियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके बाद पंजाब का भंगड़ा, महाराष्ट्र की लावणी, राजस्थान का घूमर, मध्य प्रदेश का लोक नृत्य दर्शकों के सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूहानी ने लगाया हरियाणवी तड़का
कार्यक्रम के दौरान किसमे कितना है दम शो की विजेता छोटी बच्ची रूहानी ने हरियाणवी नृत्य का तड़का लगाया। रूहानी ने छोटी सी बंदड़ी, क्यों न लाया सोने की तगड़ी... हरियाणवी गीत पर अपने नृत्य के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। निर्णायक मंडल के सदस्य बच्ची के नृत्य को फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए।

6 स्टेज पर 42 टीमों ने दी प्रस्तुति
युवा उत्सव में 6 मंच पर 42 टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। उत्सव के दौरान मुख्य मंच पर सामूहिक नृत्य, क्लासिकल नृत्य, मंच-दो पर सामूहिक गायन, मंच तीन पर लाइट म्यूजिक वोकल गीत, गजल, भजन, मंच चार पर काव्य पाठ अंग्रेजी, काव्य पाठ उर्दू, मंच पांच पर मेहंदी, ऑन द स्पॉट पेंटिंग एवं मंच छह पर डिक्लेमेशन संस्कृत का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शाम के सत्र में मुख्य मंच पर हरियाणवी नाटक एवं माइम, मंच दो पर सिंग फॉर अभिभावक, शिक्षक, सोल्जर्स, मंच तीन पर क्लासिकल म्यूजिक (वोकल) और क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल, मंच चार पर पोएटिक रेसिटेशन (हिंदी), मंच पांच पर क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग एवं मंच छह पर संस्कृत श्लोक उच्चारण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed