फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dog, beat, girls, case

कुत्ते को पत्थर मारने पर दो लड़कियों को पीटा, बचाने आए परिजनों पर भी लाठियों से हमला

Sun, 02 May 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
dog, beat, girls, case
रोहतक। कलानौर के गांव ककराना में कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने दो लड़कियों की पिटाई कर दी। जब लड़की के स्वजन उन्हें बचाने के लिए गए तो उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया। घायलों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलानौर थाना पुलिस को दी शिकायत में ककराना गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे उसकी भाभी मुकेश अपनी दो लड़कियों के साथ प्लॉट में गोबर डालने जा रही थी। रास्ते में उनके पड़ोसी करतार के पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। इसी बीच उसकी भतीजी सविता ने पत्थर का टुकड़ा उठाकर कुत्ते पर फेंक दिया। आरोप है कि पत्थर फेंकने पर सुनील व करतार ने सविता व मोनिका के साथ कहासुनी और मारपीट की। जब कुलदीप व उसके स्वजन बच्चों को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी सुनील, अशोक, करतार, कृष्ण व अनिल ने कुलदीप, उसकी पत्नी मीना, लड़के पंकज, भाभी मुकेश व भाई सुरेंद्र की लाठियों से पिटाई की। पड़ोसियों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को कलानौर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed