फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not click on unknown links

अनजान लिंक पर न करें क्लिक

Sun, 16 Oct 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Do not click on unknown links
रोहतक। ऑनलाइन ठग लोगों से ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर अपराधी अनजान लिंक भेज कर लोगों की जमा पूंजी चुरा रहे हैं। इससे बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। बैंक खाते की जानकारी किसी अन्य से साझा ने करें। यह अपील पुलिस की साइबर टीम ने जनता से की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने कहा कि साइबर अपराधी ठगी के नए तरीके अपना कर लोगों को ठग रहे हैं। जालसाज अब प्रमुख कंपनियों के नाम से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इनके निशाने पर ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोग हैं। जालसाज क्यूआर कोड (क्विक रिस्पांस कोड) लिंक के जरिए बैंक खाते हैक करने लगे हैं। ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को झांसे में ले रहे हैं। इस दौरान क्रय-विक्रय की बात फाइनल कर ऑनलाइन पेमेंट के लिए लोगों के वाट्सएप नंबर पर लिंक भेज कर उस पर क्लिक कराते हैं। ऐसा करते ही वे उनका खाता खाली कर देते हैं। इसलिए अनजान लिंक से बचें। ठग लोगों को पे-टीएम खाते के केवाईसी निलंबन की सूचना देकर उनके खाते की जानकारी बंटोर कर लोगों का धन चुरा रहे हैं। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या डायल 112 या 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed