फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DM course expected to start soon in PGI

पीजीआई में जल्द ही डीएम कोर्स शुरू होने की उम्मीद

Fri, 01 Oct 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
DM course expected to start soon in PGI
दिल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही पीजीआई में डीएम कॉर्डियोलॉजी (डॉक्टर्स ऑफ मेडिसन इन कॉर्डियोलॉजी) कोर्स शुरू हो जाएगा। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम संस्थान का दौरा कर चुकी है। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस की सुपरस्पेशिलिटी सुविधाओं में खास कर हृदय रोग विभाग में गुणात्मक सुधार आने वाला है। पहली बार इस विभाग में डीएम कॉर्डियोलॉजी कोर्स शुरू होने की उम्मीद है। इस तीन वर्षीय सुपरस्पेशिलिटी कोर्स की आधारभूत जरूरतें व कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। कोर्स शुरू करने से पहले एनएमसी की टीम ने 27 अगस्त को संस्थान का दौरा कर व्यवस्था का जायजा भी ले चुकी है। इसमें वार्ड, बेड, लैब, ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य जरूरी चीजों का आकलन कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। अब वहां से फैसला आना शेष है।
विज्ञापन

प्रत्येक तीन वर्ष में तैयार होंगे दो विशेषज्ञ
पीजीआई के हृदय रोग विभाग में डीएम कॉर्डियोलॉजी कोर्स शुरू होने से यहां प्रत्येक तीन वर्ष में हृदय रोग के दो विशेषज्ञ तैयार होंगे। विभाग में डॉ. कुलदीप लालड एकमात्र स्पेशलिस्ट हैं। इन्हीं पर मरीजों की जांच, इलाज व अन्य कार्यालय संबंधी कार्यों का भार है।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप का प्रयास लाएगा रंग
पीजीआई के हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. कुलदीप लालड यहां डीएम कोर्डियोलॉजी कोर्स शुरू करने के लिए जी जान से जुटे हैं। यहां कोर्स शुरू हुआ तो उनके प्रयास रंग लाएंगे और नए हृदय रोग विशेषज्ञ तैयार हो सकेंगे। फिलहाल यहां विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए एचओडी अकेले शिक्षक होंगे। इसलिए इस कोर्स की दो ही सीटें मिलने की उम्मीद है। बाद में नए विशेषज्ञों के आने से ये सीटें बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनबी कोर्स हो चुका है शुरू
संस्थान के हृदय रोग विभाग में डीएनबी कोर्स शुरू हो चुका है। यह हृदय रोग के लिए विशेष कोर्स है। इसकी संस्थान के कॉर्डियोलॉजी विभाग में एक ही सीट है। यह डिग्री कोर्स करने के लिए भी मारामारी रहती है।

संस्थान में डीएम कॉर्डियोलॉजी शुरू होने की प्रबल संभावना है। इस कोर्स के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुरूप सभी तैयारियां कर ली गई हैं। एनएमसी की टीम भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी है। अब एनएमसी से कोर्स की मंजूरी मिलने का इंतजार है। इसके बाद संस्थान में नए हृदय रोग विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे।
-डॉ. कुलदीप लालड, अध्यक्ष, हृदय रोग विभाग, पीजीआईएमएस।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed