{"_id":"62193e289ba46212276f702b","slug":"dlf-colony-s-pharma-trader-cheated-of-5-20-lakh-rohtak-news-rtk6395071114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएफ कॉलोनी के फार्मा कारोबारी से 5.20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएफ कॉलोनी के फार्मा कारोबारी से 5.20 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर की डीएलएफ कॉलोनी के एक फार्मा कारोबारी के साथ ऑर्डर लेकर माल न भेजकर 5 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में आर्य नगर थाने में गुजरात के सूरत स्थित फार्मा कारोबारी रोहित जालान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक डीएलएफ कॉलोनी निवासी सूर्य प्रकाश ने दी शिकायत में बताया कि उसकी एक फार्मा कंपनी है, जो दवा का कारोबार करती है। सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बना हुआ है, जिसमें फार्मा कारोबारी व एजेंट जुड़े हैं। उसने सूरत की एक फार्मा कंपनी के फार्मा कारोबारी रोहित जालान से संपर्क किया। दोनों के बीच 10 लाख 8 हजार रुपये का माल मंगवाने का सौदा हुआ। रोहित ने अपनी कंपनी के नाम से आर्डर जारी कर दिया। साथ ही कहा कि यह माल मुंबई से मंगवा लेना। उसने 5 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। जब मुंबई गाड़ी लेकर ड्राइवर गया तो रोहित जालान ने आनाकानी की। बाद में संपर्क बंद कर दिया। जीएसटी के माध्यम से जब फर्म की जांच करवाई तो पता चला कि जिस फर्म के नाम से आर्डर जारी किया गया है, वह तो बंद हो चुकी है। मौजूदा चालू फर्म नीतू जालान के नाम से है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।