{"_id":"6ab7e9824c405fa7630bd7e1","slug":"district-players-reach-the-finals-of-the-senior-yogasana-sports-championship-rohtak-news-c-17-ali1038-927367-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे जिले के खिलाड़ी
Sat, 26 Sep 2026 09:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
38-फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के साथ जिला योगा एसोसिएशन के महासचिव जनकराज। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा राज्य सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई। प्रीति ने 21-25 वर्ष, विजयेता और सीमा ने 30-35 वर्ष महिला वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।
राहुल ने 21-25 वर्ष, जगत ने 45 वर्ष से अधिक वर्ग और अनीता फोगाट ने 45 वर्ष से महिला वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट के फाइनल राउंड जगह पक्की की। सभी खिलाड़ी 27 सितंबर को फाइनल में पदक के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से हरियाणा स्टेट योग एसोसिएशन के तत्वावधान में कराया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के लाइफटाइम अध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. जनक राज ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 18-21, 21-25, 25-30, 30-35, 35-45 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्गों में ट्रेडिशनल योगासन के मुकाबले आयोजित किए गए।
इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी योग क्षमता, संतुलन, लचीलापन एवं तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेडिशनल योगासन के फाइनल राउंड 27 सितंबर को आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त 18-35 वर्ष और 35 वर्ष से अधिक आयु वर्गों के आर्टिस्टिक इवेंट भी 27 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर राज्य योगा एसोसिएशन के पदाधिकारी, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन फरीदाबाद के पदाधिकारी, निर्णायक मंडल, प्रशिक्षक, विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।