{"_id":"61b5055dd2efa7220c00c8ce","slug":"district-bar-election-only-five-days-left-in-voting-voter-list-not-decided-rohtak-news-rtk6324599135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार चुनाव : मतदान में बचे मात्र पांच दिन, मतदाता सूची तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार चुनाव : मतदान में बचे मात्र पांच दिन, मतदाता सूची तय नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिला बार चुनाव में मतदान के लिए मात्र पांच दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक मतदाता सूची तय नहीं हो सकी है। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल को रोहतक की तरफ से दो मतदाता सूची भेजी गई है, जिनमें 348 वोटों का अंतर है। अब बार के वकीलों की निगाह बार काउंसिल की तरफ लगी है। सोमवार को तय के तय होने की उम्मीद है।
सर्दी के मौसम में हो रही बार चुनाव के चलते एक तरफ जहां वकीलों के बीच सियासी माहौल गरम है, दूसरी तरफ अभी तक मतदाता सूची फाइनल नहीं हो सकी है। चुनाव अधिकारी अनिल बुधवार ने आठ दिसंबर को बार काउंसिल को जो मतदाता सूची भेजी थी, उसमें मतदाताओं की संख्या 2279 के करीब बताई गई है। उस मतदाता सूची पर केवल चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर हैं, जबकि दूसरी सूची में मतदाताओं की संख्या 2627 के करीब बताई गई है। ऐसे में दोनों सूचियों में 348 वोटों का अंतर है। अब वकीलों की निगाह बार काउंसिल के निर्णय पर टिकी हुई है।
......
आठ दिसंबर को ही मतदाता सूची बार काउंसिल को भेज दी थी, जिसमें 2279 वोट है। समय पर फीस जमा न करवाने वाले व दूसरे मापदंड पूरे न करने वालों की वोट काटी गई है।
विज्ञापन
- अनिल बुधवार, चुनाव अधिकारी जिला बार एसोसिएशन
.....
बार काउंसिल को जो सूची भेजी है, उसमें मतदाताओं की संख्या 2627 के करीब है। मतदाता सूची पर चुनाव कमेटी के मेरे अलावा सहायक चुनाव अधिकारी जेपी शर्मा व आरएन सैनी के हस्ताक्षर हैं। अब बार काउंसिल जो सूची तय करेगी, उसी के आधार पर चुनाव करवा दिए जाएंगे।
- सतबीर नेहरा, पीठासीन अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन