{"_id":"67d6e3aab55c38dc71094788","slug":"district-bar-association-elections-election-for-four-posts-today-results-will-come-in-the-evening-rohtak-news-c-17-roh1019-617837-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव आज, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित आठ वकीलों के वोट कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव आज, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित आठ वकीलों के वोट कटे
विज्ञापन
16 सीटीके 14 : जिला बार एसोसिएशन रोहतक।
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के चार पदों के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। तीन बूथ पर वोट डाले जाएंगे, हर बूथ पर चार ईवीएम रखी जाएंगी। तुरंत बाद मतगणना करके चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा।
वहीं, रविवार देर शाम बार काउंसिल ने पत्र जारी कर सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अमिमन्यु सहित आठ वकीलों के वोट मतदाता सूची से काट दिए, क्योंकि दिल्ली से एनरोलमेंट कराया हुआ है। साथ ही तीन वकीलों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।
28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव होना था, लेकिन सिविल कोर्ट के निर्णय के बाद बार काउंसिल ने चुनाव स्थगित कर दिया। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद बार काउंसिल अब 17 मार्च सोमवार को मतदान करवा रही है। एक ही प्रत्याशी बचने के बाद एडवोकेट दीपक हुड्डा को पहले ही प्रधान निर्वाचित किया जा चुका है। अब उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए 2705 वकील अपना वोट डालकर चयन करेंगे। चुनाव अधिकारी प्रदीप मलिक ने बताया कि मतदान के लिए बार काउंसिल या जिला बार एसोसिएशन का पहचान पत्र अनिवार्य है। साथ में आधार कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा फिंगर प्रिंट मशीन से भी जांच की जाएगी। शाम को आठ बजे से पांच बजे तक मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा वकीलों के अलावा किसी अन्य को बार परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
दीपक हुड्डा को घोषित किया जा चुका है प्रधान
जिला बार के इतिहास में 2025 का चुनाव कई मायनाें में अलग है। मतदाता सूची को लेकर जमकर विवाद चला। जांच के बाद चार सदस्यीय चुनाव समिति ने 1200 से ज्यादा वकीलों के वोट काट दिए थे। फरवरी माह में 2288 वोट पर चुनाव कराने की तैयारी हुई। इसी बीच सिविल कोर्ट का निर्णय आ गया। आदेश दिए कि जो वकील पात्रता पूरी करता है, उसे वोट डालने दिया जाए। चुनाव समिति की रिपोर्ट पर 28 फरवरी को होने वाले मतदान से ठीक बार काउंसिल ने चुनाव स्थगित कर लिया। इसी बीच प्रधान पद के प्रत्याशी अरविंद श्योराण के लाइसेंस पर एक पुराने केस में बार काउंसिल की अनुशासनात्मक कमेटी ने रोक लगा दी। चुनाव समिति ने अरविंद को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार देकर दीपक हुड्डा को प्रधान घोषित कर दिया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद बार काउंसिल 17 मार्च को बचे चार पदों के लिए चुनाव कराने के लिए तैयार हुई।
जाने......किस पद के लिए कौन दावेदार
पद प्रत्याशी
उप प्रधान सुशीला देशवाल, संदीप खत्री, अभिजीत सिंह व अजय ओहल्याण
महासचिव हर्षवर्धन मलिक, राजकरण पंघाल व कर्ण नारंग
सहसचिव डिंपल, साक्षी लांबा, ज्योति
लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार व अशोक सिवाच
ये वोट काटे गए
- दीपेंद्र सिंह हुड्डा
- कैप्टन अभिमन्यु
- जितेंद्र कुमार आर्य
- रामफल बलहारा
- गिरिश खन्ना
- मनमोहन
- रवि कटारिया
- समरपाल दहिया।
............
ये जोड़े गए वोट
- कुलतार मलिक
- गुलाब सिंह पोरस
। कामिनी देवी
-- -- -
बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की एक स्पेशल कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने जांच के बाद तीन वकीलों की वोट मतदाता सूची में जोड़ी हैं, जबकि दिल्ली इनरोलमेंट नंबर की आठ वोट मतदाता सूची से काट दी गई हैं।
एडवोकेट विजेंद्र अहलावत, अध्यक्ष, बार काउंसिल पंजाब और हरियाणाा
-- -- -- --
बार काउंसिल की तरफ से पत्र आया है, जिसमें आठ वोट काटी गई हैं। साथ ही तीन वोट जोड़ी गई हैं। अब 2700 वकील सोमवार को बार के चुनाव में वोट डाल सकेंगे।
एडवोकेट प्रदीप मलिक, चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन