फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dispute on mla speech

महिलाओं से बोले नेता जी, ब्यूटी पार्लर का खर्च घटाओ

Mon, 21 Oct 2013 11:57 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
dispute on mla speech
महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का खर्च घटाने की सलाह देने वाले कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और आंदोलन के तहत उनके पुतले फूंकने की चेतावनी दी है।

रविवार को महम के विधायक आनंद सिंह दागी ने पत्रकारवार्ता में महंगाई के सवाल के जवाब में कहा था कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर लोग सड़क पर उतर जाते हैं, जबकि ब्यूटी पार्लर की तरह के फिजूलखर्च पर कोई रोक लगाने की कोशिश नहीं करता। ब्यूटी पार्लर में एक बार में पांच हजार रुपये खर्च हो जाते हैं।

इसके जवाब में भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि यह नारी की निजी जिंदगी और स्वाभिमान पर कुठाराघात व अपमान है। मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने इसकी निंदा की है। प्रतिभा सुमन ने कहा कि जो परिवार पार्लर जाते हैं उनको महंगाई परेशान नहीं करती क्योंकि वे समृद्ध परिवार हैं। गरीब परिवार की महिलाएं पांच हजार रुपये ब्यूटी पार्लर में खर्च करने के बजाय उतने में पूरे घर का खर्च चलाती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि दांगी महिलाओं से माफी मांगें नहीं तो उनका पुतला फूंका जाएगा। अगर वो फिर भी माफी नहीं मांगते हैं तो महिला मोर्चा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed