फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Disposal of Gurunanakpura has not started, waterlogging may occur again

Rohtak News: गुरुनानकपुरा का डिस्पोजल शुरू नहीं, फिर हो सकता है जलभराव

Mon, 01 Jul 2024 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Disposal of Gurunanakpura has not started, waterlogging may occur again
01सीटीके19...गुरु नानकपुरा ​स्थित बूस्टिंग स्टेशन। संवाद - फोटो : संवाद
रोहतक। दो दिन पहले हुई बारिश में शहर के लोग जलभराव की समस्या झेल चुके हैं। इसके बावजूद सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग 24 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत बने गुरुनानकपुरा के डिस्पोजल को चालू नहीं कर सका। दो घंटे तक विभाग के एसई आरके शर्मा भी डिस्पोजल पर रहे लेकिन, अभी तकनीकी काम बचा हुआ है। अगर दो दिनों में बारिश होती है तो फिर टीबी अस्पताल के सामने व कॉलोनियों में जलभराव हो सकता है।
विज्ञापन

चुनावी साल में शहर के लोगों को उम्मीद थी कि प्रशासन पानी निकासी के ऐसे प्रबंध करेगा, जिससे जलभराव नहीं होगा। इसके बावजूद शनिवार को हुई बारिश के चलते गोहाना रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी, महाबीर कॉलोनी, गुरुनानकपुरा, सेक्टर-1-2 व 3, छोटूराम चौक से नारायण काॅम्प्लैक्स, छोटूराम चौक से गोहाना अड्डा, माल गोदाम रोड, माता दरवाजा चौक के नजदीक बुस्टर के साथ, इंदिरा कॉलोनी व नेहरू कॉलोनी, शास्त्री नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एकता कॉलोनी व दूसरे इलाकों में पानी भर गया था। गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने डेढ़ फीट तक जलभराव हुआ। निगम ने दावा किया कि नाला दो बार साफ करवाया लेकिन, जनस्वास्थ्य विभाग का नया डिस्पोजल नहीं चला, जिससे दिक्कत आई।
विज्ञापन

केवल मोटर चालू करनी बाकी
जनस्वास्थ्य विभाग ने पीर बोधी से लेकर गुरुनानकपुरा तक बारिश के पानी की निकासी के लिए 24 करोड़ की लागत से लाइन बिछाई है। रविवार को अवकाश रहा, ऐसे में सोमवार को डिस्पोजल चालू होने की उम्मीद थी लेकिन, देर शाम तक तकनीकी काम पूरा न होने के कारण मोटर चालू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा के डिस्पोजल का काम पूरा हो गया है। सोमवार देर रात या मंगलवार सुबह तक डिस्पोजल चालू हो जाएगा। तीन मोटर लग चुकी हैं।
आरके शर्मा, एसई जनस्वास्थ्य विभाग

01सीटीके19...गुरु नानकपुरा स्थित बूस्टिंग स्टेशन। संवाद

01सीटीके19...गुरु नानकपुरा स्थित बूस्टिंग स्टेशन। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed