रोहतक। जिला सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चार फरवरी को नई अनाज मंडी के सामने पुराना शुगर मील ग्राउंड निकाली जाने वाली आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए सभी खंड कर्मचारियों से संपर्क करके अपील की और अलग-अलग जत्थों के रूप में तैयारियों पर चर्चा भी की गई। कर्मचारी नेताओं ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह रैली रेगुलराईलेश की नीति बनवाने, पुरानी पेंशन बहाली, कौशल रोजगार निगम की समाप्ति, निजीकरण को बंद करवाने व अन्य सूत्रीय मांग पत्र को लेकर रैली रहेगी।
र्मवीर फोगाट की अगुवाई में जिले से,कर्मवीर सिवाच की अगुवाई में कलानौर ब्लॉक से,सुरेश राठी की अगुवाई में महम ब्लॉक से,जोगिंदर दलाल की अगुवाई में लाखन माजरा ब्लॉक से जत्थे के रूप में पहुंचे और कर्मचारियों से तन मन धन से रैली को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर मनजीत पांचाल,मुकेश खरब,प्रेम घिलोडिंया,हिम्मत राणा,रामवीर हुड्डा,जयकुंवार दहिया,राय सिंह नेहरा,राजेंद्र डाबला,सुनील अहलावत, संजय साहू, राजेश दलाल,हरिदास,राजेश कुण्डू,राम प्यारा हुड्डा आदि मौजूद रहे।