फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dirty water supply in mayor's colony since four months

Rohtak News: मेयर की कॉलोनी में चार माह से गंदा पानी सप्लाई

Sat, 19 Jul 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 19 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dirty water supply in mayor's colony since four months
हिसार बाइपास ​स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में सीवर लाइन को जांचते मजदूर। संवाद
रोहतक। बारिश से शहर में जलापूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। घरों के नलों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। कॉलोनियों में तीन महीने से हो रही दूषित जलापूर्ति से भारी रोष है। हिसार बाईपास स्थित शास्त्री नगर के लोग चार माह से घरों में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। सीवर लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन

शास्त्री नगर कॉलोनी वासी वजीर व राजबीर सिंह सहरावत ने बताया कि कॉलोनी के लोग कनेक्शन होने के बाद भी पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। शिकायत करने पर अधिकारी आते हैं जिससे तीन दिन तक ही साफ पानी आता है। इसके बाद फिर से गंदा पानी आना शुरू हो जाता है। इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व नगर निगम मेयर का कहना है कि गलियों में जलभराव से लाइनों में बारिश का पानी मिल रहा है।
विज्ञापन


-------------
बारिश के कारण शहर की कई पुरानी लाइनों में लीकेज के कारण दूषित जलापूर्ति की समस्या है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए कहा गया है। यह रूटीन का कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रामअवतार वाल्मीकि, मेयर, नगर निगम।
---------------


सीवर और जलापूर्ति की कई माह से समस्या बनी हुई है। सप्लाई के समय मोटर चलाते ही सीवर का पानी नलों में आ रहा है। करीब 20 साल पुरानी लाइनें हैं। इससे स्थानीय लोग बेहाल हैं।
- प्रवीन, शास्त्री नगर।

-----------------


सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बार-बार पाइपें टूटने से गंदा पानी सप्लाई होने की समस्या आ रही है। जेई आकर देख जाते हैं। मेयर साहब को शिकायत करने बाद भी अधिकारियों से समाधान नहीं है।

- राजबीर, हिसार बाईपास रोड शास्त्री नगर।

हिसार बाइपास स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में सीवर लाइन को जांचते मजदूर। संवाद

हिसार बाइपास स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में सीवर लाइन को जांचते मजदूर। संवाद

हिसार बाइपास स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में सीवर लाइन को जांचते मजदूर। संवाद

हिसार बाइपास स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में सीवर लाइन को जांचते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed