फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dirty water flowing in front of houses due to sewer overflow, people upset

सीवर ओवरफ्लो से घरों के सामने बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान

Sun, 06 Feb 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing in front of houses due to sewer overflow, people upset
तेज कॉलोनी में सीवर से निकलता गंदा पानी । संवाद
रोहतक। उपायुक्त से फरियाद के बाद भी तेज कॉलोनी के लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात नहीं मिली है। हां, इतना जरूर रहा कि पब्लिक हेल्थ की टीम हालात देखकर जरूर लौट गई। वहीं, लोगों की सीवर के पानी से उठने वाली दुर्गंध की वजह से सांस लेना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

तेज कॉलोनी के लोगों ने बताया कि करीब एक साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों के दरवाजों पर गंदा बदबूदार पानी बहता रहता है, जिसकी वजह से सांस लेना दूभर हो रहा है। आरोप है कि कई बार पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से फरियाद कर चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। विगत दिनों बड़ी उम्मीद से उपायुक्त के दरबार में जाकर समस्या के निदान की फरियाद लगाई थी। उपायुक्त ने जल्द समस्या से निदान का आश्वासन दिया था। दूसरे दिन पब्लिक हेल्थ की टीम समस्या को देखने के लिए आई। टीम समस्या को देखकर लौट गई।
विज्ञापन

परेशान लोग बोले- समस्या का जल्द हो निदान
एक साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई हुई है। कई बार पब्लिक हेल्थ में शिकायत कर चुके हैं मगर समस्या का निदान नहीं हुआ है। समझ नहीं आता कि आखिर कैसे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेमचंद्र
बड़ी उम्मीद से उपायुक्त फरियाद लगाई थी। दूसरे दिन पब्लिक हेल्थ की टीम आई तो राहत की आस जागी। मगर टीम मौका मुआयना करके लौटकर गई।
सुमन
कॉलोनी के लोग उपायुक्त के पास इस उम्मीद से गए थे कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या का निदान हो जाएगा। अधिकारी आकर देख सकते हैं कि उपायुक्त से फरियाद के बाद भी राहत नहीं मिली।
शिवानी
घरों के बाहर सुबह से शाम तक सीवर का गंदा बदबूदार पानी बहता रहता है। जिसकी वजह से घरों के अंदर सांस लेना दूभर हो गया है। हर जगह फरियाद लगाई मगर कहीं से भी राहत नहीं मिली है।

कृष्णा
वर्जन
पता करेंगे कि मौका मुआयना करने के बाद भी टीम ने समस्या का समाधान क्यों नहीं किया। समस्या का प्राथमिकता से निदान करवाया जाएगा। जिस स्तर से भी लापरवाही हुई है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed