{"_id":"6a6d0c80f59aa3d2e20d1762","slug":"direct-bus-service-to-dharamshala-soon-passengers-to-get-relief-rohtak-news-c-17-ali1038-896712-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धर्मशाला तक सीधी बस सेवा जल्द, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धर्मशाला तक सीधी बस सेवा जल्द, यात्रियों को मिलेगी राहत
Sat, 01 Aug 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
24-रोहतक बस स्टैंड। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा रोडवेज रोहतक और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर रहा है। यह बस रोहतक से हिमाचल के धर्मशाला तक चलेगी। यात्रियों को अब चंडीगढ़ या दिल्ली में बस बदलने की आवश्यकता नहीं होगी।
संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि रोहतक डिपो ने नए रूट पर संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। बस रोहतक से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह चंडीगढ़ से शाम 6 बजे धर्मशाला के लिए आगे बढ़ेगी। यह लगभग 510 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
एक तरफ का किराया करीब 840 रुपये रहने की संभावना है। यह बस चंडीगढ़, ऊना, ज्वालाजी मंदिर और कांगड़ा होते हुए धर्मशाला पहुंचेगी। अगस्त के प्रथम सप्ताह में धर्मशाला डिपो से हस्ताक्षर होते ही नियमित सेवा शुरू हो जाएगी। इस सेवा से धार्मिक और पर्यटन के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।