फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dhe whats app chatboat

आवेदन पत्रों की त्रुटियों के एसएमएस विद्यार्थियों को पहुंचा रहा डीएचई का व्हाट्सअप चैटबोट

Sun, 13 Sep 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
dhe whats app chatboat
रोहतक। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में शामिल विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उनके आवेदनों की त्रुटियां उन तक समय पर पहुंचेगी। इन्हें वे समय रहते दूर कर प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े रहेंगे। इसके लिए डीएचई ने देश का पहला एजुकेशनल व्हाट्सअप चैटबोट लांच किया है। यह चैटबोट आवेदन पत्रों की त्रुटियों की सूचना एसएमएस के रूप में विद्यार्थियों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के कालेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जोरों पर है। विद्यार्थियों के ऑनलाइन भरे गए आवेदनों की जांच भी शुरू हो गई है। कॉलेजों में रोजाना डीएचई की ओर से आवेदन पत्र जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिले के विभिन्न 16 कॉलेजों में करीब सौ आवेदनों में हर रोज त्रुटियां मिल रही हैं। इनमें किसी ने मार्कशीट अपलोड नहीं की है तो किसी ने वैटेज संबंधी प्रमाण पत्र। किसी ने ग्रामीण क्षेत्र की वैटेज नहीं भरी है। किसी ने आवेदन पत्र में मार्कशीट के साथ चरित्र प्रमाण पत्र ही लगा दिया है। यही नहीं, अनेक आवेदन ऐसे हैं, जिनके साथ दस्तावेज अपलोड नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

ऐसी त्रुटियों रोज कालेजों से डीएचई को भेजी जा रही हैं। जिले के हर कॉलेज से औसतन छह आवेदनों में त्रुटियां मिल रही हैं। डीएचई इन त्रुटियों से जुड़ी सूचना एसएमएस के जरिए विद्यार्थियों तक पहुंचा रहा है। विद्यार्थी इन्हें समय रहते दुरुस्त कर दाखिला प्रक्रिया में बने हुए हैं। इस काम को अंजाम देने के लिए डीएचई ने 15 कर्मचारियों की टीम गठित की है। यही टीम चैटबोट के जरिए विद्यार्थियों को अपडेट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्हाट्सअप चैटबोट ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल, ज्वाइंट प्रोस्पेक्टस, स्कालरशिप, ब्लड डोनेशन हेल्प लाइन व अन्य कई जरूरी चीजें अपने में संजोए हुए है। चैटबोट के लिए नंबर 74194-44449 पर हेलो लिखने के बाद चैट बोट संबंधित विद्यार्थी से स्वत: संपर्क करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed