{"_id":"65cd1b2502c35a64e80fc324","slug":"devotees-took-out-huge-rath-yatra-with-band-rohtak-news-c-17-roh1020-360020-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ निकाली विशाल रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ निकाली विशाल रथ यात्रा
Thu, 15 Feb 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
01सीटीके01... झज्जर रोड स्थित जैन मंदिर से निकल गई शोभा यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। प्रबंध कारिणी समिति श्रीलाल हरद्वारी मल दिगम्बर जैन मंदिर की ओर से आयोजित झज्जर रोड स्थित जैन जति में पदमावती माता व शासनदेव क्षेत्रपाल की युगल प्रतिमाओं की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना समारोह के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने बड़े हर्ष व उल्लास के साथ पूजा अर्चना कर बैंड बाजे के साथ विशाल रथ यात्रा निकाली। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया प्रतिष्ठाचार्य मांगी लाल व हरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में सुबह 6.00 बजे महावीर भगवान का जलाभिषेक मनोज जैन, राजीव जैन व श्रद्धालुओं ने महाशांति धारा संपन्न की। तत्पश्चात महिलाओं ने विनय पाठ पढ़कर चैबीसी पूजा, मां जिनवणी, पदमावती माता व शासनदेव क्षेत्रपाल की पूजा की। श्री पदमावती माता व शासनदेव क्षेत्रपाल की महाआरती की। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे एक विशाल भव्य यात्रा गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने निकाली।
इस अवसर पर सीए नवहिंद जैन, दयाचंद जैन, समाजसेवी राजीव जैन, मनोज जैन, नीलम जैन, संतोष जैन, शलेष जैन, गौतम जैन, नवीन जैन, मनोज जैन डब्बू, अमित जैन, जोजी, डिंपल जैन, अनुज जैन, अतुल जैन, सतीश जैन, दिनेश जैन, विकास दलाल, सीमा जैन, पायल जैन, टोनी जैन, शांति जैन, रेनु जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
झज्जर रोड से शुरू हुई रथ यात्रा
रथ यात्रा झज्जर रोड, जैन जति जी, शांतमई चौक, सराय मंदिर, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड से होती हुई पुरानी अनाज मंडी में स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पहुंची। टोली बनाकर नृत्य किया। रोहतक का मशहूर रमेश शिव बैंड व दिल्ली की दीप चंद की शहनाई ने जैन भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।