Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Despite the doctors' strike, 3405 patients received treatment and 16 surgeries were performed.

Rohtak News: डॉक्टरों की हड़ताल के बाद भी 3405 मरीजों को मिला उपचार, 16 ऑपरेशन हुए

Fri, 12 Dec 2025 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Despite the doctors' strike, 3405 patients received treatment and 16 surgeries were performed.
रोहतक। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन का विरोध बुधवार देर रात को समाप्त हो गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. विश्वजीत सिंह ने कहा कि शुक्रवार से सुचारु रूप से मरीजों को इलाज मिलेगा। इससे पूर्व दिनभर चिकित्सकों का विरोध जारी रहा। जिले के 172 में 90 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। 82 चिकित्सकों ने 3405 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

हड़ताल की वजह से नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए मरीज एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में खड़े नजर आए। अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। ऑपरेशन थियेटर में आंखों के 15 व हड्डी के एक मरीज का ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
देर रात खत्म हुई हड़ताल के दौरान एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। एसोसिएशन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि हड़ताल बेअसर दिखाने के लिए विभाग ने गलत आंकड़े दिखाए। चिकित्सकों को डराने व धमकाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह असंभव है। चिकित्सकों को केवल ड्यूटी करने के लिए समझाने का प्रयास किया गया होगा। चिकित्सकों का आंकड़ा एसएमओ भेजते हैं। हमें क्यों गलत देना है।
आंख की जांच कराने आए हैं। यहां बैठे 20 मिनट हो गए हैं। डॉक्टर 20 मिनट बोलकर पता नहीं कहां गए। अब इंतजार कर रहे हैं। बाहर भी लाइन लगी हुई है। -आनंद, रिठाल।


यहां खड़ेे आधा घंटा हो गया है। डॉक्टर पता नहीं कहां चले गए हैं। यहां मरीजों की लाइन लगी है। डॉक्टरों को परवाह ही नहीं है। -जयप्रकाश, ब्राह्मणवास।
पिता की आंख बनवाने के लिए हफ्ते पहले आए थे तो वीरवार की तारीख मिली। सुबह 10 बजे से इंतजार कर रहे हैं। 12 बज गए हैं। अब अंदर बुलाया है। -सोनू, टिटौली।

हर दिन बढ़ती रही हड़ताली चिकित्सकों की संख्या
तीन दिन से हड़ताल पर जाने वाले चिकित्सकों की संख्या लगातार बढ़ती रही थी।। पहले दिन 59 व दूसरे दिन 62 चिकित्सक हड़ताल पर थे। वीरवार को यह संख्या 90 पहुंच गई थी। इस तरह चिकित्सकों का हड़ताल के प्रति रुझान बढ़ता गया था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उप-सिविल सर्जन कार्यालय, एसएमओ, टीबी अस्पताल, सीडी शिवाजी व मड हट से कोई चिकित्सक हड़ताल पर नहीं रहा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हड़ताल पर गए चिकित्सकों का आंकड़ा

नागरिक अस्पताल- 55 में से 31
पॉलीक्लीनिक सेक्टर-3- 3 मेें से एक

एसडीएच महम- 11 में से सात
एसडीएच कलानौर- 12 में से आठ

सीएचसी किलोई- 12 में से नौ
सीएचसी कहानौर- आठ में से आठ

सीएचसी लाखनमाजरा- 11 में आठ
सीएचसी मदीना- नौ में से पांच

सीएचसी सांपला- 13 में से आठ
सीएचसी चिड़ी- नौ मेें से चार

सेक्टर-14- एक में से एक

एसोसिएशन के अनुसार ये चिकित्सक हड़ताल पर
महम में नौ

कलानौर में नौ
कहानौर में दस

सांपला में 11
किलोई में 10

लाखनमाजरा में 10
मदीना में आठ

चिड़ी में 6
पॉलीक्लीनिक सेक्टर-3 में 3
नागरिक अस्पताल में 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed