{"_id":"645ca5e9659436ef0f00e2e3","slug":"deputy-chief-minister-ordered-to-make-death-certificate-after-29-years-in-rohtak-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पिता की मृत्यु 1994 में हुई, 29 साल बाद उप मुख्यमंत्री ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पिता की मृत्यु 1994 में हुई, 29 साल बाद उप मुख्यमंत्री ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का दिया आदेश
Thu, 11 May 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 May 2023 01:53 PM IST
सार
भापडोदा के युवक ने कहा कि उसके पिता की मृत्यु 1994 में हुई थी उस समय वह 4 महीने का था। लेकिन आज तक भी पिता का डेथ सर्टिफिकेट न बनने से दर दर की ठोकरे खा रहा हूं। ग्रीवेंस की मीटिंग में यह मुद्दा उठा तो उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए की जल्द से जल्द इनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनना चाहिए।
विज्ञापन
रोहतक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक जिला विकास भवन में वीरवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला लोक संपर्क व परिवेदना समिति की बैठक में 17 शिकायतें सुनीं। जिनमें से 12 शिकायतों को समाधान अधिकारियों द्वारा पहले की करवा दिया गया। अन्य 5 शिकायतों को अगली बैठक तक समाधान होने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
पूर्वमंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा बैठक में नहीं पहुंचे
पूर्वमंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने भी ग्रीवेंस की बैठक में अपनी शिकायतें रखी थी, लेकिन वह बैठक में पहुंचे ही नहीं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि हमने उनसे पांच दिन का समय और लिया है। झज्जर रोड पर सीवर लाइन की गइराई ज्यादा होने के कारण रात के समय काम होगा। वहां चलता रोड है दिन के समय काम नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
मीटिंग में मुद्दा उठा तो उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए
वहीं, भापडोदा के युवक ने कहा कि उसके पिता की मृत्यु 1994 में हुई थी उस समय वह 4 महीने का था। लेकिन आज तक भी पिता का डेथ सर्टिफिकेट न बनने से दर दर की ठोकरे खा रहा हूं। ग्रीवेंस की मीटिंग में यह मुद्दा उठा तो उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए की जल्द से जल्द इनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनना चाहिए। चाहे वह कुछ भी करें।
विज्ञापन
गठबधंन तो ऐसे ही चलेगा, टूटेगा जब टूटेगा
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि गठबधंन तो अभी तक बिल्कुल ठीक तरीके से चल रहा है और चलता ही रहेगा। गठबंधन तो टूटेगा जब टूटेगा। जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के धरने को लेकर कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस पर अच्छे से जांच कर रही है।