फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deputy Chief Minister ordered to make death certificate After 29 years in Rohtak

Rohtak: पिता की मृत्यु 1994 में हुई, 29 साल बाद उप मुख्यमंत्री ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का दिया आदेश

Thu, 11 May 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 01:53 PM IST
सार

भापडोदा के युवक ने कहा कि उसके पिता की मृत्यु 1994 में हुई थी उस समय वह 4 महीने का था। लेकिन आज तक भी पिता का डेथ सर्टिफिकेट न बनने से दर दर की ठोकरे खा रहा हूं। ग्रीवेंस की मीटिंग में यह मुद्दा उठा तो उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए की जल्द से जल्द इनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनना चाहिए।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister ordered to make death certificate After 29 years in Rohtak
रोहतक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिला विकास भवन में वीरवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला लोक संपर्क व परिवेदना समिति की बैठक में 17 शिकायतें सुनीं। जिनमें से 12 शिकायतों को समाधान अधिकारियों द्वारा पहले की करवा दिया गया। अन्य 5 शिकायतों को अगली बैठक तक समाधान होने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन


पूर्वमंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा बैठक में नहीं पहुंचे
पूर्वमंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने भी ग्रीवेंस की बैठक में अपनी शिकायतें रखी थी, लेकिन वह बैठक में पहुंचे ही नहीं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि हमने उनसे पांच दिन का समय और लिया है। झज्जर रोड पर सीवर लाइन की गइराई ज्यादा होने के कारण रात के समय काम होगा। वहां चलता रोड है दिन के समय काम नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


मीटिंग में मुद्दा उठा तो उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए
वहीं,  भापडोदा के युवक ने कहा कि उसके पिता की मृत्यु 1994 में हुई थी उस समय वह 4 महीने का था। लेकिन आज तक भी पिता का डेथ सर्टिफिकेट न बनने से दर दर की ठोकरे खा रहा हूं। ग्रीवेंस की मीटिंग में यह मुद्दा उठा तो उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए की जल्द से जल्द इनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनना चाहिए। चाहे वह कुछ भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबधंन तो ऐसे ही चलेगा, टूटेगा जब टूटेगा
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि गठबधंन तो अभी तक बिल्कुल ठीक तरीके से चल रहा है और चलता ही रहेगा। गठबंधन तो टूटेगा जब टूटेगा। जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के धरने को लेकर कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस पर अच्छे से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed