{"_id":"64ea5f24979cc93c090c5024","slug":"department-of-posts-is-sending-defense-threads-to-canada-america-and-germany-rohtak-news-c-17-roh1018-232358-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डाक विभाग कनाडा, अमेरिका और जर्मनी तक पहुंचा रहा रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डाक विभाग कनाडा, अमेरिका और जर्मनी तक पहुंचा रहा रक्षा सूत्र
विज्ञापन
रोहतक। डाक विभाग प्रतिदिन 20 से 25 बहनों का रक्षा सूत्र कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) और जर्मनी तक भेज रहा है। वहीं राखी आने की बात करें तो रेल डाक सेवा (आरएमएस) में इन दिनों 25 से 27 हजार डाक आ रही हैं। जबकि पहले 18 से 20 हजार डाक आती थी। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन पांच से सात हजार राखियां रोहतक जिले की आ रही हैं।
मुख्य डाक घर के पोस्टमास्टर दीपक मल्होत्रा ने बताया कि जिले से विदेशों में राखियां जा रही हैं। इसमें कनाडा, यूएसए व जर्मनी राखी अधिक जा रही हैं। शहर की बात करें तो 38 डाकियां दिनभर राखियां घर तक पहुंचा रहे हैं। आरएमएस में दिन रात काम चल रहा है। एएसपी डाक विभाग शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पहले गुरुग्राम से डाक आती थी अब दिल्ली से आ रही है। इन दिनों डाक अधिक आ रही हैं। इसके चलते दिन रात काम चल रहा है। सभी का प्रयास है कि बहनों की राखियां समय पर उनके भाइयों तक पहुंचे।
30 अगस्त को भद्रा के चलते 31 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन
दुर्गा भवन के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्र ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से 31 अगस्त सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक है। भद्रा प्रारंभ 30 अगस्त को सुबह 11 से रात्रि 9 बजकर 3 मिनट तक है। इसलिए रक्षा बंधन 31 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 4 मिनट से 31 अगस्त को पूरा दिन है। ध्यान देने योग्य है कि 31 अगस्त को राहू काल दोपहर 1:30 से दोपहर 3 बजे तक है। 30 अगस्त को दोपहर 11 बजे पूर्णिया शुरू होते ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा और रात्रि 9 बजकर 4 मिनट पर भद्रा समाप्ति होगी। इसके बाद से 31 अगस्त को पूरा दिन रक्षाबंधन पर्व मानना शास्त्र सम्मत है।